फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Four accused including heroin and five stolen bikes arrested in Gurdaspur

गुरदासपुर में हेरोइन और चोरी के पांच बाइक समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Mar 2021 09:19 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Four accused including heroin and five stolen bikes arrested in Gurdaspur
गुरदासपुर। पुलिस जिला ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनसे 550 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एक अन्य मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के पांच मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं। इस संबंधी विभिन्न थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। एसएसपी डॉ. राजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि मंगलवार को पुलिस पार्टी, अड्डा जगतपुर कलां के पास स्पेशल नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुकेरियां की ओर से बाइक पर दो युवक आ रहे थे। उन्हें पुलिस ने संदेह के आधार पर रोका। आरोपियों ने अपनी पहचान अमनदीप कुमार निवासी माजरा डींगरियां (होशियारपुर) और अमरजीत सिंह निवासी ज्याण थाना चब्बेवाल जिला होशियारपुर बताई। इसके बाद डीएसपी (इंवेस्टीगेशन) गुरदासपुर राजेश कक्कड़ की मौजदूगी में आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनसे 550 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्हें काबू कर थाना पुराना शाला में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अमरजीत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का भी मामला दर्ज है। इसमें आरोपी को दस साल की सजा हुई है और वह जमानत पर बाहर आया हुआ है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ सीआईए स्टाफ गुरदासपुर ने चोरी के बाइक बेचने जा रहे दो चोरों को काबू किया है। उनके खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि सीआईए स्टाफ गुरदासपुर के एसआई प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में टीम लंक रोड बथवाला में नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हयातनगर कालोनी की ओर से बाइक पर दो नौजवान आ रहे थे। जिन्हें संदेह के आधार पर रोककर मोटरसाइकिल के दस्तावेज दिखाने को कहा तो नौजवान कोई जवाब नहीं दे सके। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की है। उसे बेचने वह गुरदासपुर जा रहे थे। आरोपियों की पहचान अमित कुमार निवासी सिधवां जमीता व विशाल उर्फ हनी निवासी हयातनगर के रूप में हुई है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चार और बाइक बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed