फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Former Deputy Chief Minister out of town, Vigilance will give notice again after 29

Amritsar News: पूर्व उप मुख्यमंत्री शहर से बाहर, विजिलेंस 29 से बाद करेगी दोबारा नोटिस

Sat, 26 Nov 2022 10:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Former Deputy Chief Minister out of town, Vigilance will give notice again after 29
अमृतसर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी शहर से बाहर होने के चलते विजिलेंस के दफ्तर में पेश नहीं हो सके। इस बारे में सोनी की ओर से ब्यूरो के एसएसपी को ऐसा संदेश भेजा गया है। अब विजिलेंस पूर्व उप मुख्यमंत्री को 29 नवंबर के बाद दोबारा समन करके बुलाएगी। ब्यूरो की ओर से आय से अधिक संपत्ति की शिकायत को लेकर उन्हें शनिवार को ब्यूरो के दफ्तर में पेश होने के लिए शुक्रवार को नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन

विजिलेंस के एसएसपी विजिलेंस वरिंदर सिंह ने बताया कि अर्जित आय से अधिक संपत्ति की शिकायत होने पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन उनका संदेश आया है कि वे शहर से बाहर हैं और 29 नवंबर तक लौटेंगे। एसएसपी ने बताया कि अब 29 नवंबर के बाद दोबारा नोटिस जारी कर उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed