फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Former CM Parkash Singh Badal reached In Amritsar

प्रकाश सिंह बादल बोले- कॉरिडोर के निर्माण का श्रेय सिद्धू को नहीं, संगत की अरदास को

Sat, 09 Nov 2019 09:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Nov 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
Former CM Parkash Singh Badal reached In Amritsar
प्रकाश सिंह बादल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल शुक्रवार दोपहर बाद श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे नतमस्तक होकर अरदास की और पवित्र परिक्रमा के दर्शन किए।

विज्ञापन


बादल ने श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार घंटा घर प्लाजा में मीडिया से बातचीत में कहा कि करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण नवजोत सिद्धू के कारण नहीं, बल्कि संगत की अरदासों व समय-समय पर जत्थेदार कुलदीप सिंह वडाला के प्रयासों का परिणाम है। 
विज्ञापन


बादल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा करतारपुर कॉरिडोर को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की साजिश कहने की भी निंदा की।

करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण का क्रेडिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए बादल ने कहा कि अब श्रद्धालु आसानी से गुरुद्वारा साहिब के दर्शन कर सकेंगे। बादल के अनुसार पंजाब सरकार को एसजीपीसी द्वारा सजाई स्टेज पर ही समागम का आयोजन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed