{"_id":"6939e19ba8c69de998075afe","slug":"former-cabinet-minister-anil-joshi-has-sent-a-defamation-notice-to-dr-navjot-kaur-sidhu-amritsar-news-c-16-1-pkl1066-894196-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने डाॅ. नवजोत कौर सिद्धू को भेजा मानहानि का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने डाॅ. नवजोत कौर सिद्धू को भेजा मानहानि का नोटिस
विज्ञापन
अमृतसर। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ पॉलिटिकल लीडर अनिल जोशी ने डाॅ. नवजोत कौर सिद्धू को 9 दिसंबर, 2025 को एक लीगल नोटिस भेजा है। यह नोटिस उनके मीडिया इंटरव्यू में दिए कथित झूठे और मानहानि करने वाले बयानों के लिए जारी किया गया।
नोटिस न्यू चंडीगढ़ के वकील सौमन सिंह गिल और रितेश वाट्स द्वारा जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि जोशी ने कभी कांग्रेस या अकाली दल में शामिल होने के लिए पैसे नहीं दिए और न ही किसी राजनीतिक पद या सदस्यता के लिए कोई भुगतान किया। डा. सिद्धू ने मीडिया, प्रिंट और सोशल मीडिया पर दावा किया कि जोशी ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए पैसे दिए, जो पूरी तरह झूठ है। नोटिस में मांग की गई है कि डा. सिद्धू तुरंत ऐसे बयान देना बंद करें, सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और सभी मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्पष्ट खंडन करें। सात दिनों के भीतर अनुपालन न होने पर उनके खिलाफ क्रिमिनल डिफेमेशन और सिविल रेमेडीज की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस उनके अमृतसर स्थित आवास पर रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजा गया। इससे पहले कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी डा. सिद्धू को कानूनी नोटिस भेजा था।