फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Flooding crisis: Army takes charge of situation in Sasarali Colony village.

पानी का प्रकोप: गांव ससराली काॅलोनी में सेना ने संभाला मोर्चा

Thu, 25 Sep 2025 07:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 07:32 PM IST
सार

लुधियाना के ससराली कॉलोनी गांव में सतलुज दरिया के तेज बहाव से कई एकड़ जमीन नष्ट हो गई है। प्रशासन द्वारा बांध निर्माण की नई योजना का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं, क्योंकि इससे उनकी जमीन खोने का खतरा है।

विज्ञापन
Flooding crisis: Army takes charge of situation in Sasarali Colony village.

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। सतलुज दरिया में पानी का स्तर कम हो चुका है लेकिन पानी का तेज बहाव लगातार नुकसान कर रहा है। गांव ससराली काॅलोनी में पानी का प्रकोप इस कदर है कि पानी का तेज बहाव कई एकड़ जमीन निगल चुका है। प्रशासन ने भी इसके लिए फौज की मदद मांगी थी। वीरवार को फौज की एक टीम गांव ससराली पहुंची और उन्होंने आते ही वहां मोर्चा संभाल लिया। फौज को उपकरण नहीं मिले जिस कारण वह उस स्तर पर काम शुरू नहीं कर पाए जिस स्तर पर फौज करना चाहती थी।
चर्चा यह भी है कि पानी जहां तक आ चुका है। वहीं पर बांध बनाने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि बांध जहां पहले था वहीं बनाया जाए। अगर बांध जहां अब पानी बह रहा है वहां बनाया जाता है तो उनकी जो जमीन पानी बहा कर ले गया है वह सतलुज की हो जाएगी। वह अपनी जमीन भी खो देंगे। इसके लिए ग्रामीणों ने सीएम भगवंत मान को चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन

गांव ससराली काॅलोनी में प्रशासन की टीम ने पानी को रोकना मुश्किल हो रहा था। प्रशासन ने सेना की मांग थी। वीरवार को सरकार के आदेश पर सेना पहुंच गई। सेना की तरफ से कई तरह के एक्यूपमेंट मांगे गए लेकिन उन्हें प्रोवाइड नहीं करवाया गया। ग्रामीणों की बात की जाए तो पानी का तेज बहाव करीब 300 एकड़ जमीन निगल चुका है। उन्होंने कहा कि अब चर्चा यह है कि जहां पानी बह रहा है वहीं बांध बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed