फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Flood Awan Lakha Singh of Ajnala village is neither visible on farm nor on road

बाढ़ ने किया बर्बाद: अजनाला के गांव आवान लक्खा सिंह न खेत दिख रहा न सड़क, चारों ओर पानी ही पानी

Tue, 02 Sep 2025 09:39 AM IST
निवेदिता वर्मा अमृतसर के सीमांत गांव आवान लक्खा सिंह से पंकज शर्मा
अमृतसर के सीमांत गांव आवान लक्खा सिंह से पंकज शर्मा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 02 Sep 2025 09:39 AM IST
सार

अमृतसर में बीएसएफ, पुलिस, सेना और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें लगातार बचाव कार्य में लगी हुई हैं। नावों और अन्य संसाधनों की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। रात-दिन चल रहे रेस्क्यू अभियान के तहत अब तक कई परिवारों को सुरक्षित निकाला गया है। हालांकि गांव में अभी भी कई लोग और उनके मवेशी फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
Flood Awan Lakha Singh of Ajnala village is neither visible on farm nor on road
गांव आवान लक्खा में अपने टूटे घर को देखता युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

अजनाला सेक्टर के सीमांत गांव आवान लक्खा में बाढ़ से हालात बेहद दयनीय हो गए हैं। गांव में आधे से अधिक हिस्से की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद है। लोगों का कहना है कि इस बाढ़ ने उन्हें बर्बाद कर दिया। यह गांव ब्लाक चौगावां के अंतर्गत आता है। इसमें करीब 182 परिवार रहते है। गांव की आबादी 1078 के करीब है।
विज्ञापन


गांव में चारों ओर पानी ही पानी है। रावी दरिया का पानी आसपास के खेतों, घरों और गलियों में घुस चुका है। घरों में साढे़ तीन फीट से अधिक पानी भरा है। किसानों की फसलें पानी में डूबकर बर्बादी की कगार पर पहुंच चुकी हैं। गांव की सड़कें और गालियां पानी से लबालब है।
विज्ञापन

लोग घर छोड़ने को मजबूर

गांव के बुजुर्ग जसबीर सिंह ने बताया कि अचानक बढ़े पानी ने पूरे गांव को घेर लिया। न खेत दिखाई देता है न सड़क। चारों ओर पानी ही पानी है। घरों में रखा सामान और अनाज पानी में बह गया है। दिलबाग सिंह ने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। कई परिवार छतों पर शरण लिए हुए हैं। महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक परेशानी झेल रहे हैं। बहुत से परिवार की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शहर चले गए हैं। पीने के पानी और खाने की दिक्कत है। पशुओं के लिए चारा और सुरक्षित जगह मिलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरदीप सिंह ने बताया कि कई मवेशी पानी में बह गए हैं। जो बचे हैं, वे भूखे-प्यासे हैं। रोजमर्रा की जिंदगी ठप हो गई है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से तुरंत राहत व की गुहार लगाई है।  

बाढ़ में डूबे अमृतसर के 90 से ज्यादा गांव, बीमारी फैलने का खतरा

रावी दरिया का जल स्तर बढ़ने से एक सप्ताह से अजनाला, रमदास, गग्गोमहल, लोपोके आदि के करीब 90 गांव पानी में डूबे हैं। प्रशासन और अन्य समाजसेवी संस्थाएं जरूरत का सामान लोगों तक पहुंचा रही हैं। लोगों को रेस्क्यू भी किया जा रहा है। वहीं, बाढ़ में फंसे लोग हिम्मत से आपदा का सामना कर रहे हैं। एक-दूसरे की मदद भी कर रहे हैं। गांवों को जाने वाले रास्ते भी पानी से लबालब हैं। इससे मदद पहुंचाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।




बाढ़ के कारण जहां एक तरफ लोग अपने घरों से बेघर हो चुके है। वहीं, इसी के कारण तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। सैकड़ों पशु भी पानी में बह कर मर चुके हैं। लोग घरों के छतों पर टेंट लगाकर रहने को मजबूर हैं। लोग भले ही बाढ़ के पानी में भी किसी तरह से गुजर-बसर कर रहे हैं लेकिन आने वाले दिनों में पानी निकल जाने के बाद भी कई तरह के खतरों को झेलना पड़ेगा। घरों और जमीनों पर कई-कई फुट तक रेत और मिट्टी जम चुकी है। इसे निकाल पाना चुनौती होगा। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में कई तरह की बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है।

पानी में डूब रहे युवक को बचाया 

अजनाला इलाके में एक युवक अचानक बाढ़ के गहरे पानी में जा गिरा लेकिन समय रहते एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने तुरंत युवक को रेस्क्यू कर लिया। हालांकि पानी से बाहर निकलने पर युवक कुछ देर के लिए बेहोश भी हो गया। मेडिकल मदद मिल जाने से उसकी जान बच गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed