फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   flight from Jammu to Srinagar had to make emergency landing at Amritsar airport

Amritsar: अमृतसर एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक फंसे रहे जम्मू-श्रीनगर फ्लाइट के यात्री, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Wed, 15 Nov 2023 11:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 15 Nov 2023 11:09 PM IST
सार

जम्मू एयरपोर्ट से एयर इंडिया की इस फ्लाइट ने दोपहर करीब एक बजकर 20 मिनट पर श्रीनगर के लिए उड़ान भरी, लेकिन वहां अचानक मौसम खराब हो गया और श्रीनगर के एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई। इसके बाद फ्लाइट को अमृतसर एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट करना पड़ा।
 

विज्ञापन
flight from Jammu to Srinagar had to make emergency landing at Amritsar airport
अमृतसर एयरपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू से श्रीनगर के लिए गई फ्लाइट की बुधवार दोपहर श्री गुरुरामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आपातकाल लैंडिंग करानी पड़ी। श्रीनगर में कम विजिबिलिटी के कारण इस फ्लाइट को वापस अमृतसर लाया गया। इसमें सवार यात्री घंटों अमृतसर के एयरपोर्ट पर फंसे रहे। शाम तक जब फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी तो सवार यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बाद में एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया ने देर शाम करीब 5:30 बजे फ्लाइट को दोबारा रवाना किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-821 बुधवार को सुबह दिल्ली से उड़ान भरने के बाद जम्मू और इसके बाद जम्मू से उड़ान भरकर श्रीनगर के लिए रवाना हुई। यह फ्लाइट 35 मिनट देरी से सुबह 11:35 पर जम्मू के लिए उड़ान भरने के बाद दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर जम्मू के एयरपोर्ट पर लैंड हुई।
विज्ञापन


जम्मू एयरपोर्ट से एयर इंडिया की इस फ्लाइट ने दोपहर करीब एक बजकर 20 मिनट पर श्रीनगर के लिए उड़ान भरी, लेकिन वहां अचानक मौसम खराब हो गया और श्रीनगर के एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई। इसके बाद फ्लाइट को अमृतसर एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट करना पड़ा। दोपहर करीब 2:30 बजे इस फ्लाइट ने श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड किया। शाम करीब पांच बजे तक विमान ने उड़ान नहीं भरी तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यह देखते हुए एयरपोर्ट अथाॅरिटी ने फ्लाइट को श्रीनगर के लिए रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed