फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Flight from Amritsar was not allowed to land at Srinagar airport

श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं होने दी अमृतसर से उड़ी फ्लाइट

Wed, 27 Oct 2021 10:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Flight from Amritsar was not allowed to land at Srinagar airport
अमृतसर। बंगलुरु से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आने के बाद श्रीनगर के लिए उड़ी इंडिगो की फ्लाइट बुधवार को बिना लैंड किए ही वापस अमृतसर लौट आई। बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट समय से कुछ समय पहले वहां पहुंच गई थी, जिसके चलते इस फ्लाइट को लैंड करने की इजाजत नहीं दी गई। इंडिगो की यह फ्लाइट करीब 12 से 13 मिनट तक श्रीनगर में आसमान पर उड़ान भरने के बाद वापस लौट आई। वहीं, दूसरी तरफ एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सेठ ने इसके लिए तकनीकी कारण बताते हुए फ्लाइट के रास्ते से वापस अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने की बात कही।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार को बंगलुरु-अमृतसर-श्रीनगर के बीच चलने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट ने अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड किया। निर्धारित समय से करीब 20 मिनट पहले ही इस फ्लाइट, जो यात्रियों से फुल थी, ने श्रीनगर के लिए उड़ान भरी। इसके कारण यह विमान बीस मिनट पहले ही श्रीनगर पहुंच गया, तो वहां श्रीनगर के रनवे पर पहले से ही विमान खड़ा था। इसके कारण एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फ्लाइट को लैंड करने की इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि श्रीनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फ्लाइट के सह-चालक से स्पष्ट कह दिया कि वे निर्धारित समय से पहले आए हैं, जो नियमों का उल्लंघन है। तो वे नियमों का उल्लंघन करने वाली फ्लाइट को लैंड करने की इजाजत नहीं दे सकते। फ्लाइट को लैंड करने की इजाजत की उम्मीद से विमान करीब 11 से 12 मिनट तक वहीं आसमान में चक्कर काटता रहा और इसके बाद यह फ्लाइट वापस अमृतसर लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद रास्ते से ही इसे अमृतसर लाया गया। क्योंकि यह फ्लाइट बंगलुरु से आई थी, तो वापस जाने वाले यात्रियों को इंडिगो एयरलाइंस ने वापस बंगलुरु भेज दिया। अन्य सभी यात्रियों की यहां होटल में रहने की व्यवस्था की और इन सभी यात्रियों को वीरवार को श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट से श्रीनगर भेजा जाएगा।

वहीं, अमृतसर के कारोबारी गौरव कपूर ने बताया कि वे एक बड़े कारोबारी हैं और वे अकसर श्रीनगर आते-जाते रहते हैं। आज भी उनको कारोबार के सिलसिले में श्रीनगर जाना था, लेकिन एयरलाइंस की लापरवाही के कारण उन्हें काफी कारोबारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed