{"_id":"66d892071e4b58a1f6040e3f","slug":"five-arrested-for-demanding-extortion-from-people-by-threatening-them-in-the-name-of-gangsters-two-absconding-amritsar-news-c-59-1-asr1003-107847-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: गैंगस्टरों के नाम की धमकी देकर लोगों से रंगदारी मांगने वाले पांच काबू, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: गैंगस्टरों के नाम की धमकी देकर लोगों से रंगदारी मांगने वाले पांच काबू, दो फरार
Wed, 04 Sep 2024 10:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 315 बोर की पिस्तौल, एक बाइक, एक कार और डेढ़ लाख रुपये किए बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। गैंगस्टरों का नाम लेकर लोगों से रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के पांच शातिरों को जिला देहाती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम गुरिंदर सिंह निवासी नंगल गुरु, मनप्रीत सिंह निवासी तरनतारन, गुरप्रीत सिंह निवासी तरनतारन, सुमनदीप सिंह निवासी गांव खान छाबड़ी और शरणप्रीत सिंह निवासी गांव खेला है। आरोपियों से पुलिस ने 315 बोर की पिस्तौल, एक बाइक, एक कार और डेढ़ लाख रुपये बरामद किए हैं। यह पैसे आरोपियों ने एक डाॅक्टर से रंगदारी के तौर पर लिए थे। वहीं आरोपियों को दो अन्य साथी अभी फरार हैं, उन्हें भी पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह ने बताया कि इन आरोपियों की ओर से एक गिरोह बनाया हुआ है और लोगों को फोन कर उन्हें कुख्यात गैंगस्टरों के नाम पर रंगदारी की मांग करते थे। आरोपियों ने तारागढ़ तलावां गांव निवासी सुखदेव सिंह को 22 अगस्त को फोन कर जान से मारने की धमकियां दी और बदले में पांच लाख रुपये की मांग की थी। सुखदेव सिंह गांव में ही बतौर आरएमपी डाॅक्टर की प्रैक्टिस कर रहा है। जब डाॅक्टर ने पैसे देने से इन्कार कर दिया तो आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर उसके बेटे की हत्या करने की धमकी दी। इसी डर के तहत सुखदेव सिंह ने आरोपियों को तीन लाख रुपये दे दिए थे। जबकि बाकी के दो लाख रुपये जल्द देने की बात कही थी। इस बात का पता जब पुलिस को लगा तो उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और आरोपियों का पता लगाना शुरू किया। इसी के तहत थाना जंडियाला गुरु पुलिस को इनके बारे में सूचना मिली और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल इन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया और इनके अन्य साथियों को भी पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
- फोटो-- -13, 14

- फोटो