फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   first disstt judge AR grewal, guard of honour, welcome tataran

तरनतारन के पहले जिला जज बने एएस ग्रेवाल

Wed, 27 Apr 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/तरनतारन
ब्यूरो,अमर उजाला/तरनतारन Updated Wed, 27 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
first disstt judge AR grewal, guard of honour, welcome tataran
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने तरनतारन को जिला और सेशन जज का तोहफा दिया  हैं। एएस ग्रेवाल को जिले का प्रथम सेशन जज बनाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने अपना पदभार संभाल लिया। एसपी (हेडक्वार्टर) नरिंदर बेदी के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा तरनतारन के जिला और सेशन जज नियुक्त किए एएस ग्रेवाल के अलावा तरनतारन में  दो एडिशनल सेशन जज अन्य नियुक्ति किए गए हैं। इससे पहले तरनतारन में चार एडिशनल सेशन जज थे। नए जजों की नियुक्ति के बाग अब तरनतारन में छह एडिशनल सेशन जज हो गए हैं। दो सीजेएम और एक जेएमआइसी जज जहां पहले ही तैनात हैं। जिला और सेशन जज एएस ग्रेवाल ने श्री दरबार साहिब तरनतारन में माथा टेकने बाद अदालती कांप्लेक्स पहुंच।

यहां न्यायिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट बलदेव सिंह गिल, पूर्व अध्यक्ष जोगा सिंह संधू, नवजोत कौर चब्बा, सुरिंदरपाल गाबड़िया, कंवलजीत कौर कंवल, अजयपाल सिंह मान, एनपी सिंह मनचंदा, अजयपाल सिंह सग्गू, मनजिंदर सिंह, जेएस ढिल्लों, राकेश रमन अरोड़ा, विक्रम अरोड़ा, गुरमीत सिंह पट्टी, जगदीप सिंह रंधावा, सतनाम सिंह मठाड़ू व अन्य वकीलों ने सेशन जज एएस ग्रेवाल को सम्मानित किया। 
विज्ञापन


जजों संग बैठक कर अदालतों का किया निरीक्षण
नए जिला और सेशन जज एएस ग्रेवाल ने पदभार संभालते जिले में तैनात अलग-अलग जजों से बैठक करके जहां चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मुफ्त कानूनी सेवाएं अथारिटी की सरगर्मियों की जानकारी लेने के बाद बार एसोसिएशन के सदस्यों से मुलाकात करके अदालतों का कार्य सुचारू ढंग से चलाने लिए सहयोग मांगा। उन्होंने अलग-अलग अदालतों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed