{"_id":"6756d29561d8c8391d0c26c4","slug":"firozpur-civil-surgeon-office-driver-arrested-with-five-kg-heroin-in-amritsar-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख की फॉर्च्यूनर में नशा तस्करी: सरकारी विभाग का कर्मचारी ड्रग स्मगलर, पांच किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख की फॉर्च्यूनर में नशा तस्करी: सरकारी विभाग का कर्मचारी ड्रग स्मगलर, पांच किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार
Mon, 09 Dec 2024 04:50 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 09 Dec 2024 04:50 PM IST
सार
50 लाख की फॉर्च्यूनर कार में नशा नशा तस्करी की जा रही थी। अमृतसर पुलिस ने सरकारी विभाग का कर्मचारी पांच किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की फॉर्च्यूनर को भी जब्त किया है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने एक तस्कर को नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 5 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी फॉर्च्यूनर पर सवार था। आरोपी की पहचान गुरवीर सिंह उर्फ गोरा (32) निवासी गांव बस्ती मोहम्मद शाह वाली, पुलिस स्टेशन ममदोट जिला फिरोजपुर के तौर पर हुई है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी गुरवीर सिविल सर्जन कार्यालय फिरोजपुर में तैनात है। वह सिविल सर्जन कार्यालय में बतौर ड्राइवर है।
विज्ञापन
अमृतसर पुलिस ने आरोपी को 5 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ कैंट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के साथी के बारे में पता लगाने में जुटी है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गुरवीर सिंह फिरोजपुर से अमृतसर नशे की खेप लेने के लिए आया था। आरोपी बॉर्डर एरिया के ग्रामीण इलाके से यह नशे की खेप लेकर निकला था। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी की गाड़ी रोकी और तलाशी ली तो पांच किलो 100 ग्राम हेरोइन मिली।
विज्ञापन
आरोपी को पकड़ने में डीसीपी आलम विजय, एससीपी कुलदीप, इंस्पेक्टर मुल्क सिंह ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरवीर सिंह वर्ष 2021 में सिविल सर्जन कार्यालय फिरोजपुर में कांट्रैक्ट में ड्राइवर तैनात हुआ था। आरोपी 12वीं पास है। जांच में सामने आया कि गुरवीर सिंह तीन महीने पहले ही नशा तस्करी के धंधे में आया था। आरोपी फिरोजपुर के ममदोट, जो बॉर्डर एरिया है वहां से अमृतसर बॉर्डर एरिया में नशे की खेप लेने पहुंचा था।
विज्ञापन