फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Firing on Bigg Boss fame Shehnaaz Gill father Santokh Singh Sukh

अमृतसर: बिग बॉस फेम शहनाज गिल के पिता पर फायरिंग, दो दिन पहले ही थामा था भाजपा का दामन

Sun, 26 Dec 2021 06:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Dec 2021 06:03 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले संतोख सिंह पर अज्ञात युवकों ने फायरिंग की। मामला पंजाब के अमृतसर का है। दो दिन पहले ही संतोख सिंह ने भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ में ज्वाइन की थी। संतोख सिंह बिग बॉस फेम शहनाज गिल के पिता हैं।

विज्ञापन
Firing on Bigg Boss fame Shehnaaz Gill father Santokh Singh Sukh
संतोख सिंह और शहनाज गिल। - फोटो : फाइल

विस्तार

बिग बॉस फेम शहनाज गिल के पिता पर शनिवार की रात अमृतसर के जंडियाला गुरु के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने फायरिंग की और फरार हो गए। घटना रात करीब 8.30 बजे की है, जब उनकी सुरक्षाकर्मी कार को सड़क की साइड पर खड़ा कर गुरदासपुरियां के ढाबे के पास बने शौचालय गए थे। गिल के पिता संतोख सिंह ने अभी दो दिन पहले ही भाजपा ज्वाइन की थी और शनिवार को वे यहां कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद अमृतसर से ब्यास के लिए रवाना हुए थे।

विज्ञापन

 
संतोख सिंह ने बताया कि रात करीब 8.30 बजे वे एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ अमृतसर से ब्यास के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में जंडियाला गुरु इलाका में स्थित गुरदासपुरियां के ढाबे के पास उनके सुरक्षा कर्मी शौचालय गए थे। इस दौरान वे गाड़ी की चालक की सीट पर बैठे हुए थे, तभी बाइक सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंच कर रुक गए। वे कार का शीशा नीचे कर उन्हें पहचानने के प्रयास कर रहे थे तभी बाइक चालक के पीछे बैठे युवक ने उन पर गोलियां चला दी।
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि इस बीच ही गाड़ी के पास खड़े सुरक्षाकर्मियों ने बाइक सवारों पर ईंट उठाकर मारी। हालांकि वे मौके से फरार हो गए। सूचना देने के कुछ देर बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। मामले में एफआईआर भी दर्ज नहीं की। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि वे देर रात करीब 12 बजे तक उन्हें परेशान करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिल के पिता ने कहा कि वे पुलिस रवैये के खिलाफ सोमवार को अपने साथियों के साथ एसएसपी दफ्तर का घेराव करेंगे। वहीं दूसरी तरफ एसएसपी (देहात) राकेश कौशल ने कहा कि कुछ समय पहले चंडीगढ़ से इनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी और अब वे सुरक्षा मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसमें हर एंगल से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इसमें कार्रवाई की जाएगी। 


नौ आपराधिक केस दर्ज हैं संतोख सिंह सुख पर
बिग बॉस फेम शहनाज गिल के पिता पर फायरिंग मामले में पुलिस को संदेह है कि सुख की ओर से पुलिस को फायरिंग की शिकायत देना पुलिस सुरक्षा लेना हो सकता है। एसएसपी देहात के रिकॉर्ड के मुताबिक संतोख सिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों में नौ आपराधिक केस दर्ज हैं। अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल पुलिस (सुरक्षा) द्वारा जनवरी 2021 में तत्कालीन एसएसपी देहात से मांगी रिपोर्ट के जवाब में यह बताया गया है। एसएसपी देहात की ओर से 9 मार्च 2021 को एडीजी (सुरक्षा) को दिए जवाब में अंकित किया गया कि संतोख सिंह सुख पर अमृतसर के विभिन्न थानों सहित जालंधर और तरनतारन पुलिस जिला में आईपीसी और असलहा एक्ट में नौ केस दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed