फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   firing on asst professor in tarntaran, punjab crime, tarntaran news

कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर पर फायरिंग, दोस्त घायल

Thu, 11 Aug 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/तरनतारन
ब्यूरो,अमर उजाला/तरनतारन Updated Thu, 11 Aug 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
firing on asst professor in tarntaran, punjab crime, tarntaran news
शहर में वीरवार को दिनदहाड़े कार सवारों ने दो दोस्तों के साथ बाइक पर जा रहे सेवा देवी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


फायरिंग में एक दोस्त गोली लगने से घायल हो गया। वहीं हमलावरों ने प्रोफेसर मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की वजह जमीन का विवाद बताया जा रहा है। थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस को दी गई शिकायत में असिस्टेंट प्रोफेसर हीरा लाल पुत्र इंदर सिंह निवासी कोल्ड स्टोर वाली गली अमृतसर रोड ने बताया कि वह अपने दोस्त लवप्रीत सिंह व करनजीत सिंह के साथ सेवा देवी कालेज जा रहा था।  सरहाली रोड पर स्थित रोही पुल के नजदीक पीछे से आए कार में सवारों ने ओवरटेक कर बाइक रोक ली। 
विज्ञापन


इस पर वह दोनों दोस्तों के साथ सामने के शराब ठेके में घुस गए। हमलावर भी पीछे आ गए और उनके साथ मारपीट करते हुए फायरिंग की। गोली लगने लवप्रीत सिंह घायल हो गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। प्रोफेसर ने बताया उसका कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि इसी विवाद में उन पर हमला किया गया है। सारी घटना ठेके के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों के बारे सुराग लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed