{"_id":"6b0a793d0bb14654ce0d7fff","slug":"firing-in-amritsar-following-a-dispute-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में आठ राउंड फायरिंग: बच्चे को लेकर हुए विवाद के बाद चलीं गोलियां, सीसीटीवी फुटेज आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में आठ राउंड फायरिंग: बच्चे को लेकर हुए विवाद के बाद चलीं गोलियां, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Sat, 28 Nov 2026 12:19 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:19 PM IST
सार
कल्लू का अखाड़ा इलाके में एक मामूली विवाद के बाद लगातार आठ राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमृतसर के कल्लू का अखाड़ा इलाके में बच्चे को लेकर हुए विवाद के बाद गोलीबारी का मामला सामने आया है। घटना के दौरान गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। चश्मदीद ने आठ राउंड फायरिंग होने का दावा किया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
चश्मदीद इंद्रपाल सिंह ने बताया कि बच्चे को लेकर किसी व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद एक व्यक्ति ने गाड़ी से गोलियां चलाईं। उनके अनुसार कुल आठ राउंड फायरिंग हुई। उन्होंने कहा कि पॉश इलाके में इस तरह गोली चलना चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की।
वहीं, मौके पर पहुंचे थाना सी डिवीजन के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। जिस व्यक्ति पर गोली चलाने का आरोप है, उसे हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चश्मदीदों और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल व्यक्ति किस अस्पताल में भर्ती है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।