फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Fire in 14 places of Amritsar on Diwali night

अमृतसर में दिवाली की रात 14 स्थानों पर लगी आग

Sun, 15 Nov 2020 10:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Fire in 14 places of Amritsar on Diwali night
अमृतसर। दिवाली की रात को अमृतसर जिले में 14 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं घटित हुईं। बस स्टैंड के समाने स्थित घनी आबादी के इलाके हुसैनपुरा चौक में स्थित एक हार्डवेयर के तीन मंजिला गोदाम में रविवार को सुबह पांच बजे भीषण आग लगने से दुकान जल गई। इस घटना में लाखों का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड ने 70 गाड़ियाें के जरिये आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

एडीएफओ लवप्रीत सिंह ने बताया कि गोदाम के ऊपर कुछ लोग रहते थे, उन्हें सुरक्षित बाहर निकल दिया है। सुबह पौने छह बजे कॉल आई थी कि गोदाम में आ लगी है। उन्होंने सबसे पहले भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसी तरह सिविल अस्पताल के सामने स्थित एक इमारत को आग लगने से लाखों के नुकसान का समाचार है। वहीं इलाका अमरकोट में गुर्जरों के डेरे में आग लगने से झुग्गियां जल गईं। इसके अतिरिक्त छेहरटा, झब्बाल रोड, कचहरी चौक, 100 फुटी रोड, पुतलीघर, मग्घरपुरा, तरनतारन रोड, लाहोरी गेट, बाबा भूरी वाले चौक, ईश्वर नगर, गुरु अमरदास एवेन्यू सहित अन्य इलाकों में आग लगने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed