{"_id":"6a72adfa4811570ee9092217","slug":"fire-broke-out-at-textile-factory-located-on-verka-bypass-in-amritsar-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: वेरका बाईपास पर कपड़े की फैक्टरी में लगी आग, परिवार को बचाया; दमकल की पांच गाड़ियां पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: वेरका बाईपास पर कपड़े की फैक्टरी में लगी आग, परिवार को बचाया; दमकल की पांच गाड़ियां पहुंचीं
Wed, 05 Aug 2026 08:59 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 05 Aug 2026 08:59 AM IST
सार
आग लगने के बाद माैके पर पहुंची टीमों ने सबसे पहले फैक्टरी के अंदर रह रहे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। आग की लपटों को देखते हुए इलाके की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई, जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
अमृतसर में कपड़ा फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमृतसर के वेरका बाईपास स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां और वेरका थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर अफसर दिलबाग सिंह ने बताया कि टीम के मौके पर पहुंचते ही फैक्टरी के अंदर रह रहे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग की लपटों को देखते हुए इलाके की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई, जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि आग की चपेट में आने से फैक्टरी में रखा कपड़ा और निटिंग मशीनें जलकर राख हो गईं। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।