{"_id":"a3c3404ed22e45a24eea63adf55688bf","slug":"father-of-son-s-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप पर बेटे की हत्या का केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप पर बेटे की हत्या का केस
अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 06 Oct 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर में बेटे की हत्या के आरोप में बाप पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले में मृतक के ताया और भाई को भी आरोपी बनाया है। यह केस मृतक की पत्नी और ससुराल की शिकायत पर दर्ज हुआ है।
उधर आरोपियों ने हत्या करने को गलत बताया है। उनका कहना है कि यह मौत शराब के अधिक सेवन से हुई है।
आरोप है कि गांव फतियाबाद के रहने वाले ब्रिकमजीत का अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ झगड़ा हो गया।
इस कारण ब्रिकमजीत गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए तरनतारन के गुरु नानक देव चैरिटेबल अस्पताल में लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। बिक्रमजीत के परिजनों का कहना है कि वह नशे का आदी था। ज्यादा नशा करने से उसकी मौत हो गई।
बिक्रमजीत के ससुराल वालों और उसकी पत्नी प्रिया शर्मा का आरोप है कि बिक्रमजीत को उसके ससुर बलराम दास, ताया ससुर राज कुमार और देवर रविंदर कुमार ने पीट-पीट कर मार डाला। बिक्रमजीत की हत्या हुई है या फिर ज्यादा नशा करने के कारण उसकी मौत हुई है, इसके लिए पुलिस उसके शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
विज्ञापन
प्रिया ने आरोप लगाया कि उसके पति की मौत नहीं हुई, बल्कि उसके ससुराल वालों ने बिक्रमजीत की हत्या की है। प्रिया ने कहा कि हमारे घर में पहले भी झगड़ा हो चुका है।
मेरे ताया ससुर ने पहले भी हमें मारपीट कर घर से निकाल दिया था। उसने कहा कि उसके ससुराल वाले बिक्रमजीत पर नशा करने के बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
इस संबंध में थाना फतियाबाद के एसएचओ सुच्चा सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता बलराम दास, ताया राज कुमार और भाई रविंदर कुमार के खिलाफ धारा 302,34 में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।