फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Farmers' strike for sugarcane Payment

रेलवे ट्रैक पर किसानों का धरना: चार ट्रेनें बाधित रहीं, एसडीएम ने दिलाया 45 दिन में भुगतान का भरोसा

Sat, 26 Mar 2022 10:21 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 26 Mar 2022 10:21 PM IST
सार

एसडीएम ने किसानों से कहा कि 28 मार्च को उनके खाते में बकाया राशि में से 5 करोड़ रुपये जमा करवा दिया जाएंगे। इसके बाद रोज 1.75 करोड़ रुपये जमा करवाएंगे। किसान नेता पंधेर ने कहा कि अब  28 मार्च को डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Farmers' strike for sugarcane Payment
अमृतसर के ब्यास रेलवे स्टेशन पर धरने पर बैठते विभिन्न किसान जत्थेबंदियों के कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली में किसान आंदोलन खत्म होने के बाद शनिवार को एक बार फिर किसानों ने ब्यास के पास रेलवे ट्रैक पर धरना शुरू कर दिया। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के आह्वान पर कमेटी के प्रदेश महासचिव स्वर्ण सिंह पंधेर के नेतृत्व में किसानों ने गन्ने की बकाया राशि के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब चार ट्रेनें बाधित रहीं।

विज्ञापन


ब्यास रेलवे ट्रैक पर रेल गाड़ियों का आवागमन बाधित होने की सूचना मिलने पर देर रात एसडीएम बाबा बकाला डॉ. सुमित मुंध (सेवानिवृत्त मेजर) मौके पर पहुंची। उन्होंने 45 दिन में गन्ने की बकाया राशि का भुगतान होने का भरोसा दिलाया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन


किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश महासचिव स्वर्ण सिंह पंधेर ने बताया कि किसानों के गन्ने की खरीद का करीब 140 करोड़ रुपये सरकार पर बकाया है। इसे देने में टालमटोल किया जा रहा है। दो दिन पहले बुट्टर गन्ना मिल के पास धरना दिया था लेकिन सरकार ने इसकी ओर ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

किसानों ने कहा कि शनिवार रात करीब 8:30 बजे बाबा बकाला की एसडीएम डॉ. सुमित मुंध, एसपी (देहात) देहात मनोज ठाकुर के साथ मौके पर पहुंचीं और उन्हें मनाने का प्रयास किया। एसडीएम ने किसानों से कहा कि 28 मार्च को उनके खाते में बकाया राशि में से 5 करोड़ रुपये जमा करवा दिया जाएंगे। इसके बाद रोज 1.75 करोड़ रुपये जमा करवाएंगे। किसान नेता पंधेर ने कहा कि अब  28 मार्च को डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा से भी मुलाकात करेंगे।

महिला यात्री के मोबाइल के कारण 12 मिनट रुकी रही स्यालदाह एक्सप्रेस
शनिवार को महिला यात्री के मोबाइल की वजह से स्यालदाह एक्सप्रेस पठानकोट-जम्मूतवी के बीच भरोली जंक्शन पर 10-12 मिनट रुकी रही। दरअसल, कोलकाता से जम्मूतवी जा रही सियालदाह एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्रा का भरोली जंक्शन स्टेशन पर मोबाइल गिर गया। महिला ने मोबाइल के लिए ट्रेन की चेन खींच दी। इसके बाद ट्रेन एकदम से रुक गई।
 
ट्रेन के यात्रियों ने महिला से पूछा तो उसने बताया कि उसका मोबाइल गिर गया है, इसलिए चेन खींच दी। ट्रेन को रुकवाकर महिला भरोली स्टेशन पर अपना मोबाइल ढूंढने में व्यस्त हो गई। ट्रेन गार्ड ने महिला को समझाया लेकिन महिला ने उसकी बात अनसुनी कर दी। करीब दस मिनट बाद जब ट्रेन के गार्ड अक्षय कुमार सिंह ने महिला को वहीं छोड़कर ट्रेन चलाने की बात कही तो वह वापस आई। 

ट्रेन के गार्ड अक्षय कुमार सिंह ने महिला को कहा कि उसकी भरोली जंक्शन स्टेशन के स्टेशन मास्टर से बात हुई है। अगर उन्हें मोबाइल मिलेगा तो वह इसकी जानकारी तुरंत प्रभाव से जम्मूतवी स्टेशन को देगा। यह बात सुनने के बाद महिला ट्रेन में चढ़ने को राजी हुई। गार्ड ने उक्त सारी जानकारी फिरोजपुर मंडल के अधिकारियों को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed