फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Farmers staged a sit-in accusing SDM of stopping the file

एसडीएम पर फाइल रोकने का आरोप लगा किसानों ने दिया धरना

Mon, 02 Aug 2021 10:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in accusing SDM of stopping the file
तरनतारन। दिल्ली आंदोलन के दौरान तीन मार्च को जान गंवाने वाले किसान सुरजीत सिंह (32) के परिवार को सरकार की ओर से घोषित मुआवजा नहीं मिल रहा। हलका विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री के दखल के कारण एसडीएम की ओर से अभी फाइल को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा। यह आरोप विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं ने लगाते हुए एसडीएम रजनीश अरोड़ा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए दो घंटे तक दफ्तर का घेराव किया।
विज्ञापन

जम्हूरी किसान सभा के नेता हरदीप सिंह रसूलपुर, अजीत सिंह ढोटा, बचित्र सिंह मक्खी कलां, निरपाल सिंह ने घेराव की अगुवाई करते कहा कि कैप्टन सरकार की ओर से घोषणा की गई थी कि दिल्ली आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को पांच लाख का मुआवजा व सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। सुरजीत सिंह की तीन मार्च को दिल्ली आंदोलन के दौरान जान चली गई थी। परिवार को मुआवजा दिलाने लिए फाइल एसडीएम दफ्तर द्वारा जानबूझकर आगे नहीं भेजी जा रही। मुखत्यार सिंह मल्ला, जसपाल सिंह झब्बाल, दलजीत सिंह दयालपुरा ने कहा कि हलका विधायक के दखल पर एसडीएम ने फाइल को जानबूझकर गायब कर दिया है।
विज्ञापन

मुआवजे के लिए दस्तावेज पूरे नहीं है : एसडीएम
इस संबंध में एसडीएम रजनीश अरोड़ा ने कहा कि गांव चीमा खुर्द निवासी किसान सुरजीत सिंह के परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए जो फाइल मेरे पास पहुंची है, उसमें दस्तावेज पूरे नहीं हैं। दस्तावेज पूरे करवाने के लिए पहले भी परिवार को कहा था। दस्तावेज पूरे होते ही फाइल को तस्दीक करके सरकार को भेज दिया जाएगा। फाइल को बेवजह रोकने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed