फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Farmer movement shared Jagir Kaur

किसान आंदोलन सभी का साझाः जागीर कौर

Fri, 18 Dec 2020 11:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmer movement shared Jagir Kaur
अमृतसर। किसान आंदोलन को शिअद के साथ जोड़ने के बाद विवादों के घेरे में आईं एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने कहा वह किसान संघर्ष कि अगुवाई कर रहे नेताओं व वहां मौजूद संगत का सम्मान करती हैं। उनके बयान को गलत ढंग से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब में कुछ पत्रकारों ने उनसे यह सवाल किया था कि वह कब किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए जा रही हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसान व संगत हमारे बीच से ही हैं। बीबी जागीर कौर ने कहा कि किसान आंदोलन सियासी रंग में रंगा जाए, इसके समर्थन में वह नहीं हैं। किसान नेता उनकी जो भी सेवा लगाएंगे, उसे पूरा किया जाएगा। वह खुद किसान परिवार से हैं। किसानों के दर्द को वह बखूबी जानती हैं। उन्होंने कहा कि जिस समाचारपत्र ने उनके इस बयान को प्रकाशित किया, उसके वेब चैनल में मेरा बयान है, जिसमें मैंने नहीं कहा है कि दिल्ली में संघर्ष कर रहे किसान हमारे बैठाए हुए हैं। किसान आंदोलन सभी का साझा है। पूरा देश इसका हिस्सा है। एसजीपीसी किसानों की सेवा में हाजिर है। संघर्ष कर रहे किसानों को जो भी जरूरत हुई, उसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed