फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   fagwada, bsp, member, protest, road, release

बसपाइयों की रिहाई के लिए धरना देकर की नारेबाजी

Wed, 18 Nov 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 18 Nov 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
fagwada, bsp, member, protest, road, release
पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम को लागू कराने की मांग को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और सीपीएस सोम प्रकाश की कोठी का घेराव करने के मामले में गिरफ्तार बसपा नेता जरनैल नंगल व साथियों की बिना शर्त रिहाई के लिए समर्थकों ने शुगर मिल चौंक में नकोदर रोड पर 6 घंटे तक धरना दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने  पंजाब सरकार, सोम प्रकाश व फगवाड़ा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मंगलवार को धरने के बाद सदर पुलिस ने बसपा के पूर्व महासचिव जरनैल नंगल, हरभजन सुमन, प्रदीप मल, राजिंदर कलेर समेत एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया था।

केस में प्रदीप मल को जमानत मिल गई। पुलिस के मुताबिक शेष ने जमानत लेने से इंकार कर दिया था जिसके चलते उनको 10 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में कपूरथला जेल में भेज दिया गया था।
विज्ञापन


जरनैल नंगल व साथियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर उनके समर्थकों ने एसपी फगवाड़ा के कार्यालय के आगे धरना दिया और रोष मार्च करते शुगर मिल चौक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकोदर जंडियाला रोड पर धरना लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जरनैल नंगल व साथियों की बिना शर्त रिहाई तक धरना देने की चेतावनी दी।

इस पर एसपी अश्वनी कुमार, एसडीएम बलबीर राज सिंह, नायब तहसीलदार मनबीर सिंह ढिल्लों, डीएसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों भारी पुलिस फोर्स समेत मौके पर मौजूद रहे। काफी देर धरने के बीच सिख संगठनो के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

धरने को बसपा नेता सुखविंदर कोटली, सुखविंदर सिंह शेरगिल, परमिंदर बोध, प्रदीप मल, अशोक संधु, प्यारा संधु कोटरानी, अकाल स्टूडेंट फेडरेशन के सुखदेव सिंह, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के राजिंदर सिंह फौजी आदि ने संबोधन किया।


बाद में सुखविंदर कोटली व अन्य ने प्रशासन से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने बताया कि उनके समर्थकों, रिश्तेदारों ने बेल बांड भर दिए है जिसको लेकर वे कपूरथला जेल से बंद नेताओं की रिहाई के लिए जा रहे है। इस पर करीब 3 बजे धरना समाप्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed