फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   factories making fake salt caught

नकली नमक बनाने वाली 4 फैक्ट्रियां पकड़ीं, टाटा कंपनी और पुलिस के संयुक्त अभियान में कार्रवाई

Fri, 31 Dec 2021 09:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
factories making fake salt caught
पशुओं को डालने वाला नमक टाटा कंपनी के नकली लिफाफों में भरकर मार्केट में आपूर्ति किए जाने का मामला सामने आया है। टाटा कंपनी के पास इस तरह की शिकायत आने के बाद पुलिस के साथ चलाए अभियान में फैक्ट्रियों से भारी मात्रा में नकली नमक बरामद किया गया है। पुलिस ने इस तरह की 4 अलग-अलग फैक्ट्रियां चलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कंपनी अधिकारी रोमेश दत्त ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग टाटा कंपनी के नकली लिफाफे प्रिंट करवाकर उनमें नकली नमक भरकर टाटा नमक के नाम पर मार्केट में बेच रहे हैं। इसकी सूचना पुलिस को देने के बाद अपने स्तर पर ऐसे लोगों का पता करवाया तो सामने आया कि अमृतसर के देहात इलाके में कुछ लोग यह गैर कानूनी काम कर रहे हैं। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि पुख्ता सबूत मिलने पर उन्होंने जानकारी एसएसपी देहाती राकेश कौशल को दी। जिसके बाद एसएसपी की हिदायत पर उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर कई इलाकों में दबिश दी। इस दौरान चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर टाटा कंपनी के नकली लिफाफों में पशुओं को देने वाला नमक भारी मात्रा में बरामद किया गया।
विज्ञापन

दत्त ने बताया कि पशुओं को देने वाला 5 से 6 रुपये किलो वाला नमक आरोपी 20 से 25 रुपये किलो तक में बेच रहे थे। यह नमक इंसानों के खाने लायक नहीं है और अगर इसका सेवन इंसान करते हैं, तो उन्हें कई तरह की गंभीर बीमारियां लग सकती हैं। एसएसपी देहाती राकेश कौशल ने बताया कि नकली नमक की फैक्ट्री चलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed