फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Face-to-face collision between two cars, four killed

दो कारों में हुई आमने-सामने की टक्कर, चार की मौत

Sun, 08 Aug 2021 10:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Face-to-face collision between two cars, four killed
अमृतसर-बठिंडा हाईवे पर गांव कदगिल के पास दो कारों में हुई आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह ने बताया कि रविवार को अमृतसर-बठिंडा हाईवे पर स्थित गांव कदगिल के पास वरना कार और वेन्यू कार के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में वरना कार सवार पांच युवाओं में से चार की मौत हो गई। जबकि पांचवें युवक के अलावा वेन्यू कार सवार दो अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। मरने वालों में गांव वराणा निवासी डीडीपीओ हरनंदन सिंह का लड़का जसदीप सिंह और उनके साथी रंजीत सिंह राणा, बचित्तर सिंह व गगनदीप सिंह शामिल हैं। उनका साथी एक अर्शदीप सिंह घायल हो गया। वेन्यू कार सवार दो घायलों के साथ उसे भी अमृतसर के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि वेन्यू कार हरिके पत्तन से अमृतसर की तरफ जा रही थी, जबकि अमृतसर की तरफ से वरना कार सवार पांचों युवक अपने गांव वराणा लौट रहे थे। शाम साढ़े चार बजे के करीब अमृतसर-बठिंडा हाईवे, जो जम्मू-कश्मीर से राजस्थान तक जाता है, पर गांव कदगिल के पास अपनी साइड पर चल रही वरना कार को हरिके पत्तन की ओर से आ रही वेन्यू कार ने बेकाबू होकर डिवाइडर को पार करते हुई टक्कर मारी। सूचना पर वे ड्यूटी ऑफिसर एएसआई मुख्तार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को अमृतसर के निजी अस्पताल में भेजा। चारों मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जहां सोमवार को उनका पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed