फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Extortion of rs 50 lakh demanded from Tapa businessman in name of gangster Lucky Patial eight accused arrest

Punjab: गैंगस्टर लकी पटियाल के नाम पर व्यापारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, आठ आरोपी गिरफ्तार

Wed, 31 Jul 2024 06:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 31 Jul 2024 06:38 PM IST
सार

पंजाब पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी बरनाला के तपा के व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। आरोपी गैंगस्टर लकी पटियाल के नाम से रंगदारी मांग रहे थे। 

विज्ञापन
Extortion of rs 50 lakh demanded from Tapa businessman in name of gangster Lucky Patial eight accused arrest
जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरनाला पुलिस ने गैंगस्टर लकी पटियाल के नाम पर तपा के व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन आरोपी पहले से ही अलग-अलग जेल में बंद हैं और सभी आरोपियों पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि तपा निवासी एक व्यापारी को करीब 20 दिन पहले एक इंटरनेशनल नंबर से कॉल आई और उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद व्यापारी के ही गांव के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसके बाद अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें बरनाला निवासी गुरप्रीत सिंह गिल, निर्मल सिंह, गुरतेज सिंह थे। उसके बाद अलग-अलग जेल में बंद तीन अन्य आरोपियों जिला मोगा निवासी लवप्रीत सिंह फरीदकोट जेल, मोहाली निवासी गुरप्रीत सिंह जेल पटियाला, मोगा निवासी गुरप्रीत सिंह को श्री मुक्तसर साहिब जेल से गिरफ्तार किया गया। तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। इसके अलावा अन्य दो आरोपी जगसीर सिंह, गुरवीर सिंह वासी जिला मोगा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


अब तक इस मामले में कुल आठ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपियों से तीन अवैध पिस्तौल, नौ कारतूस, एक बाइक और एक स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed