फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Encounter in Amritsar with grenade attack accused, three arrested

अमृतसर में मुठभेड़: बंद चाैकी पर ग्रेनेड हमले के आरोपियों को पुलिस ने घेरा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2025 10:13 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Feb 2025 10:13 AM IST
सार

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि आरोपी एयरपोर्ट रोड की तरफ जा रहे हैं। टीम तैयार कर आरोपियों का पीछा किया गया। गांव बल सिकंदर के पास पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से भी गोली चलाई गई।

विज्ञापन
Encounter in Amritsar with grenade attack accused, three arrested
अमृतसर में मुठभेड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर में तीन फरवरी की रात को फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर बंद पड़ी पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला करने वाले तीन आरोपियों के साथ रविवार देर रात करीब 12 बजे पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपियों की ओर से पुलिस पर गोली चलाई गई। 
विज्ञापन


जवाब में पुलिस की ओर से भी फायर किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दो आरोपी को गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके नाम बूटा सिंह, लवप्रीत सिंह और करणप्रीत है। इन आरोपियों से पुलिस ने एक-47 सहित अन्य हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन




पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि आरोपी एयरपोर्ट रोड की तरफ जा रहे हैं। टीम तैयार कर आरोपियों का पीछा किया गया। गांव बल सिकंदर के पास पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से भी गोली चलाई गई और इसमें बूटा सिंह और लवप्रीत सिंह जख्मी हो गए। मौके पर ही तीनों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरूआती जांच में पता चला है कि यह तीनों आरोपी विदेश में बैठे आतंकी हैप्पी पासियां के लिए काम कर रहे थे और  उसकी ओर से जिस तरह का आदेश मिलता उसी के मुताबिक यह लोग फिरौती मांगना, ग्रेनेड हमला करना सहित अन्य आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल इन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ताकि उनके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed