{"_id":"65a3e7b2f46e77355602997a","slug":"elderly-man-hit-by-speeding-motorcycle-dies-gurdaspur-news-c-69-1-spkl1011-1088-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बुजुर्ग को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: बुजुर्ग को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। जीटी रोड अड्डा गौसल में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी मोटरसाइकिल सवार मौके से भाग निकला।
बलकार सिंह पुत्र बावा सिंह निवासी सपराय कोठी ने बताया कि उसका छोटा भाई अवतार सिंह (62) उसके साथ ही रहता था। वह घरेलू सामान लेने के लिए अड्डा गौसल गया था। सड़क पार करते समय कलानौर की तरफ से आए तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने गलत साइड से आकर उसके भाई को टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई के सिर व शरीर पर गंभीर चोट पहुंची, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी एसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान का प्रयास शुरू कर दिया गया है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।