फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   elderly man died, corona report is positive, amritsar of Punjb

कोरोना की दहशत: रिपोर्ट पॉजिटिव होने की खबर सुनते ही जमीन पर गिरा बुजुर्ग, मौत

Sat, 12 Sep 2020 09:03 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 12 Sep 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
elderly man died, corona report is positive, amritsar of Punjb
सांकेतिक तस्वीर।

बाबू जी! आपकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव है। सिविल अस्पताल के एक कर्मचारी ने टेस्ट करवाने आए एक बुजुर्ग को रिपोर्ट की जानकारी दी, यह सुनते ही बुजुर्ग नीचे गिर पड़ा। लोगों उन्हें संभाला और पानी पिलाकर इमरजेंसी वार्ड तक लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। बुजुर्ग का शव सिविल अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है। अब बुजुर्ग के परिजनों के भी कोविड टेस्ट किए जाएंगे।

विज्ञापन


तरनतारन रोड निवासी इस बुजुर्ग को हल्का बुखार था। कोरोना की संभावना के मद्देनजर उन्होंने सिविल अस्पताल स्थित कोविड सैंपल कलेक्शन सेंटर में टेस्ट करवाया। रैपिड कार्ड टेस्ट की रिपोर्ट महज बीस मिनट में आ गई। जिसमें वह संक्रमित पाए गए। सेंटर के स्टाफ ने उन्हें रिपोर्ट दी और होम आइसोलेशन का फॉर्म भरवाने को बुलाया। पॉजिटिव रिपोर्ट की बात सुनते ही बुजुर्ग घबरा गए। हाथ पैर कांपने लगे और जमीन पर गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें पानी पिलाया और इमरजेंसी वॉर्ड ले गए लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


अमृतसर में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलते ही लो घबरा गए। अस्पताल में उपचार के दौरान बार-बार डॉक्टरों से पूछते हैं कि क्या वे बच जाएंगे। जागरूकता के अभाव में लोग घबरा जाते हैं। इस दौरान हृदय घात से मौत हो जाती है। इस बुजुर्ग के संदर्भ में सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि डर की वजह से उन्हें हृदय घात ही हुआ है। अमृतसर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत में हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या 10 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed