फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Due to old enmity, bullets were fired in village Guru ki Vadali

Amritsar News: पुरानी रंजिश के चलते गांव गुरु की वडाली में चलीं गोलियां

Fri, 18 Jul 2025 08:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Due to old enmity, bullets were fired in village Guru ki Vadali
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। गांव गुरु की वडाली स्थित मान आटा चक्की पर एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते गोलियां चलाईं। पुलिस ने मौके से एक खोल बरामद कर हमलावर खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापे मार कर रही है।

पीड़ित लखविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी वडाली चौक में मान आटा चक्की है। जहां पर कुछ महीने पहले इलाके के रहने वाले सुखजीत सिंह का किसी युवक के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उनकी चक्की से उक्त वीडियो निकाल लीं थीं। इसी शक के चलते सुखजीत सिंह मिंटू उसके साथ रंजिश लगने लगा गया। उसकी चक्की पर आकर तोड़फोड़ भी की। पुलिस को शिकायत देने के बाद इलाके के लोगों ने उनका राजीनामा करवा दिया था लेकिन सुखजीत सिंह मिंटू ने रंजिश नहीं छोड़ी। 14 जुलाई शाम सात बजे के करीब जब वह चक्की के पीछे अपनी हवेली में भैंसों का दूध निकाल रहा था तब सुखजीत सिंह मिंटू ने अपने दो अज्ञात साथियों सहित दाखिल होकर उस कांच की बोतल से हमला कर जख्मी कर दिया। 18 जुलाई सुबह पांच बजे के करीब अपनी कार में सवार होकर आया और उनकी दुकान पर दो फायर कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed