फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Drugs, poverty, inflation and unemployment are the problem of Punjab - Munish Sisodia

नशा, गरीबी, मंहगाई और बेरोजगारी है पंजाब की समस्या - मुनीष सिसोदिया

Mon, 24 Jan 2022 09:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Drugs, poverty, inflation and unemployment are the problem of Punjab - Munish Sisodia
अमृतसर। आम आदमी पार्टी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री मुनीष सिसोदिया ने सोमवार को विधानसभा हलका उत्तरी से प्रत्याशी पूर्व पुलिस अधिकारी डा. कुंवर विजय प्रताप सिंह के समर्थन में प्रचार किया। उत्तरी हलके में घर घर चुनाव प्रचार कर जहां लोगों को दिल्ली माडल समझाने का प्रयास किया, वहीं पंजाब में औद्योगिक विकास की क्रांति लाने के लिए आम आदमी पार्टी को जिताने की अपील भी की।
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के हर क्षेत्र की समस्याएं एक जैसी हैं, जैसे नशा, गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी। उन्होंने कहा कि राज्य में महंगाई के कारण लोगों के घरों के चूल्हे ठंडे पड़े हैं, लेकिन नशे से लोग जान गंवा रहे हैं। इसका कारण एक ही है और वह है यहां सत्ता पर लूटने वाले बैठे हैं। उन्हें आम व्यक्ति की कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनावों में जनता ने जो फतवा दिया, हमने सिर-माथे पर लगाया, लेकिन अब लोगों को सरकार बनाने वालों से हिसाब जरूर लेना चाहिए। विधायक पद के दावेदार डा. कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाथों में गुटका साहिब लेकर नशा खत्म करने तक जंग लड़ने की कसम खाई थी। कैप्टन ने युवाओं को घर-घर नौकरी का लारा भी लगाया, लेकिन सरकार बनने के बाद वे अपने महल से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब से न तो नशा खत्म हुआ और न ही बेरोजगारों को नौकरी मिली। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (बादल) पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि सुखबीर बादल जब गृहमंत्री थे तब बेअदबी की घटना हुई। उन्होंने कहा कि आप की सरकार आने पर नशे के सौदागरों को बेनकाब किया जाएगा और बेअदबी करने वालों को जनता के सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed