{"_id":"68fa5b097b0bbfa28b030680","slug":"drug-smuggling-gang-leader-arrested-with-5-kg-heroin-amritsar-news-c-59-1-asr1003-114807-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: नशा तस्करी गिरोह का सरगना पांच किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: नशा तस्करी गिरोह का सरगना पांच किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार
Thu, 23 Oct 2025 10:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। जिला शहरी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 5.025 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय राजपाल सिंह के रूप में हुई है। वह लंबे समय से ड्रग तस्करी के धंधे में शामिल रहा है और लगातार राज्य के विभिन्न इलाकों में नशा सप्लाई कर रहा था।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित हैंडलर के संपर्क में था। वह और डेरा बाबा नानक सेक्टर में ड्रोन के जरिये सीमा पार से गिराई हेरोइन की खेप उठाता था। उक्त खेप को आरोपी आगे सप्लाई करता था। डीजीपी ने बताया कि मामले की कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच जारी है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि अगस्त 2025 में पकड़े गए तस्कर लकी से पूछताछ के दौरान राजपाल का नाम सामने आया था। पुलिस ने राजपाल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर अतिरिक्त 5.025 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। उन्होंने बताया कि आरोपी कपड़ों से भरे बैगों में हेरोइन छिपाकर बसों के जरिये जालंधर और लुधियाना जैसे शहरों के बस स्टैंड तक सप्लाई करता था। पुलिस ने बताया कि आगे और गिरफ्तारियां और नशे की बरामदगी संभव है। इस संबंध में थाना छेहरटा, अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।