फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   drug adict death, amritsar drug adict death, death in suspecious circumtances, amritsar

नशा छुड़ाओ केंद्र में नशेड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 30 Jun 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 30 Jun 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
drug adict death, amritsar drug adict death, death in suspecious circumtances, amritsar
नश्‍ाा - फोटो : dummy picture
श्री गोइंदवाल साहिब स्थित फोकल प्वाइंट में चलाए जा रहे नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती एक नशेड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने नशा छुड़ाओ केंद्र की कारगुजारी पर आशंका व्यक्त करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कपूरथला के थाना सुल्तानपुर अधीन आते गांव कबीरपुरा निवासी जसबीर सिंह (45) पुत्र साधू सिंह नशे का आदी था। 22 जून को उसे परिवार ने गोइंदवाल साहिब स्थित निजी नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल कराया गया था।
विज्ञापन


बुधवार रात खान-पान के समय जसबीर सिंह की तबीयत बिगड़ गई और उसको नशा छुड़ाओ केंद्र के प्रबंधकों ने निजी डॉक्टर के पास ले जाकर दवा दिलवाई। इसके बाद भी हालत में सुधार न होने पर उसे सिविल अस्पताल तरनतारन ले जाया जा रहा था। रास्ते में जसबीर सिंह ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई सुखदीप सिंह व अन्य रिश्तेदारों ने नशा छुड़ाओ केंद्र के प्रबंधकों पर आरोप लगाया कि यह कुदरती मौत नहीं बल्कि हत्या है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर थाना श्री गोइंदवाल साहिब के प्रभारी इंस्पेक्टर रविशेर सिंह पहुंचे और मृतक का शव कब्जे में लेकर सुखदीप सिंह के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि मृतक जसबीर सिंह के शव का सिविल अस्पताल तरनतारन से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता लगेगा तब ही आगे की कार्रवाई संभव होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed