{"_id":"691ca82e91ee2251f00f0301","slug":"drones-heroin-pistols-and-cartridges-recovered-from-the-border-amritsar-news-c-59-1-asr1001-115237-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बाॅर्डर से ड्रोन, हेरोइन, पिस्तौल व कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: बाॅर्डर से ड्रोन, हेरोइन, पिस्तौल व कारतूस बरामद
Tue, 18 Nov 2025 10:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Tue, 18 Nov 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने ड्रोन, हेरोइन, हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।
बीएसएफ के जवानों ने मंगलवार शाम अमृतसर जिले के गांव दलेरी के खेतों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पीले टेप में लिपटी एक पिस्तौल मिली, जिसे तस्करी के मकसद से खेतों में छिपाया गया था। दूसरी घटना फिरोजपुर बार्डर की है, जहां तकनीकी इनपुट के आधार पर गांव गट्टी राजोके के पास बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जवानों को 600 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद हुआ। माना जा रहा है कि यह खेप ड्रोन के जरिए भारत में भेजी गई थी।
वहीं, अमृतसर में बीएसएफ ने गांव नेष्टा के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान चलाया। जवानों ने डीजेआई मैविक 3 क्लासिक ड्रोन, पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए।