{"_id":"648452a15e940025b8068eb8","slug":"drone-came-from-pakistan-in-border-village-rai-of-amritsar-bsf-fired-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: अमृतसर में 24 घंटे में दूसरी बार आया ड्रोन, BSF ने की फायरिंग, साढ़े पांच किलो हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: अमृतसर में 24 घंटे में दूसरी बार आया ड्रोन, BSF ने की फायरिंग, साढ़े पांच किलो हेरोइन बरामद
Sat, 10 Jun 2023 04:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 Jun 2023 04:09 PM IST
सार
सर्च अभियान के दौरान जवानों ने राय गांव के बाहर स्थित एक खेत से पीले रंग की सेलो टेप में लिपटा एक बड़ा पैकेट बरामद किया, जिसके साथ एक हुक लगी हुई थी। पैकेट को खोलने के बाद जांच करने पर उसके अंदर से 5.5 किलो हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन
drone
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के सीमांत गांव राय इलाका में 24 घंटे में दूसरी बार पाकिस्तान की ओर से ड्रोन आया। शनिवार तड़के चार बजे ड्रोन भारतीय क्षेत्र में घुस आया। गांव के पास गश्त कर रहे बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने फायरिंग की तो ड्रोन हेरोइन की खेप गिराकर वापस लौट गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लुधियाना में लूट: ATM में कैश जमा करने वाली कंपनी में घुसे लुटेरे, कर्मियों को बंधक बना सात करोड़ लेकर फरार
विज्ञापन
बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर चलाए सर्च अभियान के दौरान राय गांव के बाहर स्थित खेत से एक बड़ा पैकेट बरामद किया, जिसके अंदर साढ़े पांच किलो हेरोइन बरामद की गई। बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ की एक टुकड़ी शुक्रवार रात सीमांत गांव राय के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान शनिवार सुबह करीब चार बजे बल के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसे ड्रोन की आवाज सुनी और पास में ही कुछ गिरने की आवाज भी सुनी। इसके तुरंत बाद बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन की आवाज वाली दिशा में फायर कर दिए।
विज्ञापन
इस दौरान ही पंजाब पुलिस की नाका पार्टी भी वहां पहुंच गई। बीएसएफ और पुलिस के जवानों ने सीमांत गांव राय के पूरे क्षेत्र को घेर लिया और सर्च अभियान शुरू कर दिया। सर्च अभियान के दौरान जवानों ने राय गांव के बाहर स्थित एक खेत से पीले रंग की सेलो टेप में लिपटा एक बड़ा पैकेट बरामद किया, जिसके साथ एक हुक लगी हुई थी। पैकेट को खोलने के बाद जांच करने पर उसके अंदर से 5.5 किलो हेरोइन बरामद की गई। इस तरह बीएसएफ ने इस गांव के पास पाकिस्तानी तस्करों द्वारा दूसरी बार भेजे गए ड्रोन को मार भगाने और हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की।