{"_id":"6012ef9a8ebc3ef91f0510e5","slug":"dr-anupreet-amritsar-won-runnerup-mrs-india-amritsar-news-pkl402066216","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर की डॉ. अनुप्रीत ने जीता मिसेज इंडिया 2020-21 के रनरअप का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर की डॉ. अनुप्रीत ने जीता मिसेज इंडिया 2020-21 के रनरअप का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। कोरोना काल की चुनौतियों को अवसर में कैसे बदला जाता है, इसका एक उदाहरण डॉक्टर अनुप्रीत कौर ने मुंबई में हुई मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2020-21 के मुकाबलों में फर्स्ट रनर अप का खिताब जीतकर दिया है। खिताब जीतने के बाद जब डॉ. अनुप्रीत गुरुनगरी पहुंचीं तो उनके प्रशंसकों ने शानदार स्वागत किया। डॉ. अनुप्रीत कौर एक डॉक्टर परिवार से हैं। उनकी सास डॉ. अमनदीप कौर व ससुर डॉ. अवतार सिंह हैं। पति का नाम डॉ. साहिल सिंह है।
मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. अनुप्रीत कौर ने कहा कि कोरोना काल में उन्हें जानकारी मिली की इस प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन ऑडिशन हो रहे हैं। वह इस चुनौती को अवसर में बदलना चाहती थी। उन्होंने परिवार की सहमति से ऑडिशन दिया। इस प्रतियोगिता की विजेता को मिसेज यूनिवर्स में भाग लेने का अवसर मिलता है। दोनों रनरअप को भी कई अन्य प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाता है। इस वर्ष होने वाली प्रतियोगिता में उन्हें भी शामिल होने का मौका मिला है। इसके लिए उन्होंने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। मुंबई में हुई प्रतियोगिता में उन्हें बेस्ट मोटिवेशन का खिताब भी मिला है। उन्हें बियोंड ब्यूटी का खिताब जीतने का मौका मिला। प्रतियोगिता में 15 से 55 वर्ष की महिलाएं शामिल हो सकती थीं।
इस तरह की तैयारी
इस प्रतियोगिता की तैयारी कैसे करनी है, इस बात की जानकारी उन्होंने भाग ले चुकीं महिलाओं से प्राप्त की। उन्होंने बहुत थोड़े समय से बहुत कुछ सीखा। इसी कारण सफलता मिली। प्रतियोगिता में बॉलीवुड स्टार के साथ-साथ बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर भी शामिल हुए। डॉ. अनुप्रीत ने कहा की बेटियों को शादी के बाद भी अपने सपने खत्म नहीं करने चाहिए। शादी के बाद परिवार के सहयोग से सपने पूरे करने चाहिए। उन्होंने जीत का श्रेय अपने परिवार व डॉ. रवि महाजन को दिया, जिन्होंने उन्हें प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।