फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   DM Diagnostic Center Seal

डीएम डायग्नॉस्टिक सेंटर सील

Sat, 18 Jun 2022 10:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
DM Diagnostic Center Seal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। सेहत विभाग की स्टेट टीम ने मजीठा रोड स्थित घाला माला चौक में स्थित डीएम डायग्नॉस्टिक सेंटर को सील कर दिया गया है। सेहत विभाग ने सेंटर का रिकार्ड अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सिविल सर्जन ने डॉ. चरणजीत सिंह ने बताया कि स्टेट टीम को डीएम डायग्नॉस्टिक सेंटर में लिंग निर्धारिण टेस्ट किए जाने की सूचना थी। लुधियाना की टीम ने लुधियाना की महिला डमी मरीज को बटाला का दिखाकर उसका यहां टेस्ट करवाने की योजना बनाई। सेंटर का एजेंट भी डमी मरीज के साथ ही यहां अमृतसर पहुंचा और उतरते समय डमी मरीज से कुछ पैसे लेकर चला गया। जबकि बाकी के पैसे सेंटर के अंदर टेस्ट करने वाले को दिए, जिसे टीम ने बरामद कर लिया। डॉ. सिंह ने बताया कि लिंग निर्धारण टेस्ट किए जाने के दौरान ही स्टेट टीम ने सेंटर के कर्मचारियों को पकड़ लिया और पैसे भी बरामद कर लिए। उन्होंने बताया कि सेंटर को सील करने के बाद वहां का पूरा रिकार्ड अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस अवसर पर लुधियाना के जिला वेलफेयर अधिकारी डॉ. हरप्रीत सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed