फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   disapperance of holy books, investigation, shri akal takht, jathedar

पावन स्वरूपों के गायब होने के मामले की जांच का जिम्मा श्री अकाल तख्त के जत्थेदार को सौंपा

Sun, 12 Jul 2020 09:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
disapperance of holy books, investigation, shri akal takht, jathedar
अमृतसर के एसजीपीसी कार्यालय में अंतरंग कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते एसजीपीसी अ? - फोटो : AMRITSAR
सिख संगत के भारी विरोध के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरुद्वारा रामसर साहिब से गायब हुए 267 पावन स्वरूपों की जांच की जिम्मेदारी अब श्री अकाल तख्त के जत्थेदार पर डाल दी है। वहीं जांच प्रभावित न हो, इसलिए एसजीपीसी ने पब्लिकेशन और जिल्दसाज विभाग से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

एसजीपीसी प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने इस मामले पर चर्चा करने के लिए 72 घंटों के नोटिस पर रविवार को कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी। बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से अपील की गई कि वह इस मामले की जांच सेवामुक्त सीनियर सिख जज या किसी प्रमुख सिख शख्सियत से करवाएं।
विज्ञापन

लौंगोवाल ने कहा कि पब्लिकेशन विभाग में कार्यरत सहायक सुपरवाइजर के रिटायर होने के बाद पावन स्वरूप गायब होने की शिकायत मिली थी। इस मामले की जांच के लिए एसजीपीसी ने एक सब-कमेटी का गठन किया था, लेकिन शंकाओं को दूर करने के लिए मामले की जांच श्री अकाल तख्त साहिब की सरपरस्ती में करवाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed