फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Dharna against the police in protest against drugs in Amritsar

Amritsar News: नशे के विरोध में पुलिस के खिलाफ धरना

Mon, 19 Jun 2023 07:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 19 Jun 2023 07:14 PM IST
विज्ञापन
Dharna against the police in protest against drugs in Amritsar
थाना प्रभारी ने कहा, कमेटी के एक्शन की नहीं दी सूचना, बनी कमेटी के साथ सहमति
विज्ञापन


लोगों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ भी की जमकर नारेबाजी

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। छेहरटा के कोट खालसा इलाके में नशे के खिलाफ लोगों ने नशा विरोधी संघर्ष कमेटी के साथ मिल कर कोट खालसा पुलिस चौकी के बाहर धरना दिया। पुलिस पर नशा करने और नशा बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं करने के आरोपों में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस्लामाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहित कुमार ने बताया कि कुछ गलतफहमियों के चलते ऐसे हालत बने थे, लेकिन उनमें सहमति बन गई है और संघर्ष कमेटी ने लोगों के साथ मिल कर लगाया धरना खत्म कर दिया।

शहीद भगत सिंह नौजवान सभा पंजाब व नशा विरोधी संघर्ष नौजवान सभा के सर्वजीत सिंह हेरी ने बताया कि इलाके में नशा रोकने के लिए 11 सदस्यीय कमेटी बनाई। कमेटी सदस्यों ने जब ऐसे लोगों को पकड़ पुलिस को कार्रवाई के लिए दबाव बनाया तो पुलिस द्वारा आनाकानी करने पर उन्होंने लोगों के साथ मिलकर रविवार रात कोट खालसा चौकी का घेराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सर्वजीत सिंह हैरी ने बताया कि हमने इलाका वासियों की सहमति से नशा रोकने के लिए 11 मेंबरी कमेटी बना कोट खालसा चौकी इंचार्ज को भी बताया। उन्होंने बताया कि हमने कमेटी सदस्यों को साथ लेकर सुबह 4 बजे नशा लेने आए लोगों को पकड़ना शुरू कर दिया। जिन लोगों को पकड़ा उन्होंने बताया था कि वे नशा कहां से लेकर आए। उन्हें कोट खालसा पुलिस को सौपते हुए उन पर कार्रवाई करने को कहा। जब कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें मजबूरन देर रात को ही पुलिस चौकी का घेराव करना पड़ा। उन्होंने बताया कि कोट खालसा चौक में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाई जाए, तो पूरा सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहित कुमार ने बताया कि इलाकावासियों की तरफ से 11 सदस्यीय नशा विरोधी कमेटी गठित की थी, उसके बारे में पुलिस को कुछ बताया नहीं गया कि वे लोगों को रोकेंगे, उनकी तलाशी लेंगे और पुलिस चौकी लेकर आएंगे। उन्होंने बताया कि चौकी इंचार्ज पलविंदर सिंह ने उन्हें हिदायत की थी कि नशे को लेकर आने वाली सूचना उनके साथ साझा करें, ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। कमेटी द्वारा पकड़े गए एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कमेटी और पुलिस की सहमति बन गई है और धरना हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed