फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Dhariwal Mill will soon get payment of dues

Amritsar News: धारीवाल मिल के मुलाजिमों को जल्द मिलेगा बकाये का भुगतान, कविता खन्ना ने उठाया मुद्दा

Fri, 02 Jun 2023 07:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 02 Jun 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
Dhariwal Mill will soon get payment of dues
कविता विनोद खन्ना ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सौंपा पत्र, मंत्री ने दिए जल्द भुगतान के आदेशसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरदासपुर। धारीवाल स्थित न्यू एगर्टन वूलन मिल्स के मौजूदा और रिटायर्ड कर्मचारियों को जल्द केंद्र सरकार बकाया राशि सौंपने जा रही है। फिल्म स्टार और पूर्व सांसद विनोद खन्ना की पत्नी कविता विनोद खन्ना ने इसके लिए केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री पीयूष गोयल से दिल्ली में मुलाकात की।

केंद्रीय कपड़ा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री के आफिस में हुई मुलाकात में कविता विनोद खन्ना ने मिल कर्मचारियों की मुश्किलों से मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने भारतीय कपड़ा मजदूर संघ, धारीवाल के जिला अध्यक्ष तरसेम की तरफ से एक याचिका पेश की। कविता ने मंत्री जी को बताया कि किस तरह कर्मचारियों के परिवार रोजाना की जरूरतें पूरी करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कविता विनोद खन्ना ने अपनी ओर से भी एक लेटर मंत्री को सौंपा।
विज्ञापन


कविता विनोद खन्ना ने बताया कि मिल के कर्मचारी भुगतान न मिलने से कई मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इसलिए कर्मचारियों के वेतन, सेवानिवृत्ति और अन्य बकाये का भुगतान जल्द करवाया जाए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि अप्रैल, 2022 तक 102.57 करोड़ की बकाया राशि को केंद्रीय बजट में मंजूरी दी है, मगर फिलहाल ये पैसा कर्मचारियों को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 30 जून, 2017 तक मिल में 417 कर्मचारी थे। अब 276 सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मौजूदा समय में 141 कर्मचारी आन रोल हैं। कविता विनोद खन्ना ने केंद्रीय उद्योग मंत्री से जल्द बकाये का भुगतान करने का आग्रह किया। केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संबंधित अधिकारी को अप्रैल 2022 तक के सभी लंबित बकाया राशि जल्द क्लियर करने का आदेश दिया है। कविता खन्ना ने बताया कि कर्मचारियों के बिल तैयार किए जा रहे हैं। बकाया राशि का शीघ्र भुगतान होने की उम्मीद है। इससे धारीवाल मिले के मौजूदा और रिटायर्ड कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed