{"_id":"65a77a196c394d81fa08e6e1","slug":"devotees-gather-at-golden-temple-on-prakash-parv-of-shri-guru-gobind-singh-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर स्वर्ण मंदिर में उमड़ी संगत, कड़ाके की सर्दी में भी दिखी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर स्वर्ण मंदिर में उमड़ी संगत, कड़ाके की सर्दी में भी दिखी आस्था
Wed, 17 Jan 2024 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:29 PM IST
सार
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने संगत को दशम पातशाह के पावन प्रकाश गुरुपर्व की बधाई दी और कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह का जीवन विश्व के धार्मिक इतिहास में प्रेरणादायक हैं। उन्होंने संगत को गुरु साहिब से बख्शे खंडे बाटे का अमृतपाण करने व बाणी तथा बाणे के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
स्वर्ण मंदिर में प्रकाश पर्व पर उमड़ी संगत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर बुधवार का श्री हरमंदिर साहिब में संगत उमड़ पड़ी। मंगलवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संगत के सहयोग से श्री अकाल तख्त साहिब से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया था।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में आयोजित नगर कीर्तन के शुभारंभ के अवसर पर श्री हरमंदिर साहिब के हेड ग्रंथी और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप को पॉलिकी साहिब में सुशोभित किया।
प्रकाश पर्व पर सजाए गए अलौकिक जलौ
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर श्री हरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब में सुंदर जलौ सजाए गए। गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद धार्मिक दीवान सजाया जाएगा, जिसमें रागी, ढाडी जत्थे मौजूद रहेंगे और कवि दरबार भी आयोजित किया जाएगा। रात में आतिशबाजी भी की जाएगी।
विज्ञापन
एसजीपीसी अध्यक्ष ने दी प्रकाश पर्व पर बधाई
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने संगत को दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी है और उनसे गुरु साहिब के दिखाए रास्ते पर चलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब एक क्रांतिकारी थे, जिन्होंने जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई और लोगों को सम्मान के साथ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया। गुरु साहिब द्वारा मानवता के लिए अपने परिवार का बलिदान देना विश्व के धार्मिक इतिहास में एक अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने संगत से अपील की है कि वे गुरु साहिब की जयंती के अवसर पर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लें और गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं का अनुसरण करके अपना जीवन व्यतीत करें। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने भी गुरु साहिब के प्रकाश पर्व पर संगत को बधाई देते हुए बाणी व बाणे के साथ जुड़ने का आह्वान किया है।