फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   dead, crime

महिला पर बदनीयत पर विवाद, फायरिंग में चार घायल

Mon, 10 Mar 2014 10:33 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर।
अमर उजाला, अमृतसर। Updated Mon, 10 Mar 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
dead, crime
कस्बा झब्बाल में महिला पर बदनियती को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस बीच एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है , हालांकि इस केस में एक की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है।


जानकारी के अनुसार झब्बाल निवासी मलकीत सिंह की बहू पर मनजीत सिंह बुरी नजर रखता था और मलकीत सिंह अक्सर ही उसे ऐसा करने से मना करता था। इसी बीच मनजीत अपनी पत्नी सतनाम कौर और सुखमिंदर कौर समेत आधा दर्जन लोगों के साथ हथियारों से लैस होकर आया और उसने मलकीत सिंह के बेटे हरविंदर सिंह और उसके दो दोस्तों को घायल कर दिया, जबकि  बचितर सिंह सोनू निवासी झब्बाल को भी गोली मार दी।


आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले का पता चलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी सतपाल सिंह पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया। पुलिस अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed