{"_id":"ec939041c92ec9dd602298a9938425b6","slug":"dead-crime-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर बदनीयत पर विवाद, फायरिंग में चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर बदनीयत पर विवाद, फायरिंग में चार घायल
अमर उजाला, अमृतसर।
Updated Mon, 10 Mar 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा झब्बाल में महिला पर बदनियती को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस बीच एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में चार लोग घायल हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है , हालांकि इस केस में एक की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
जानकारी के अनुसार झब्बाल निवासी मलकीत सिंह की बहू पर मनजीत सिंह बुरी नजर रखता था और मलकीत सिंह अक्सर ही उसे ऐसा करने से मना करता था। इसी बीच मनजीत अपनी पत्नी सतनाम कौर और सुखमिंदर कौर समेत आधा दर्जन लोगों के साथ हथियारों से लैस होकर आया और उसने मलकीत सिंह के बेटे हरविंदर सिंह और उसके दो दोस्तों को घायल कर दिया, जबकि बचितर सिंह सोनू निवासी झब्बाल को भी गोली मार दी।
आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले का पता चलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी सतपाल सिंह पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया। पुलिस अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।