फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Dead Body of Man Found in Amritsar

Amritsar: नाशपती के बाग में लटकता मिला युवक का शव, विवाहिता से थे प्रेम संबंध, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

Thu, 16 Feb 2023 12:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 16 Feb 2023 12:28 PM IST
सार

मृतक विशाल के परिजन निर्मल सिंह ने आरोप लगाया है कि विशाल मजूदरी करता था। पड़ोस में रहने वाली विवाहिता महिला के साथ उसके प्रेम संबंध थे। करीब एक माह पहले महिला विशाल के साथ घर से चली गई थी।

विज्ञापन
Dead Body of Man Found in Amritsar
पुलिस को जानकारी देते विशाल के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अमृतसर केंद्रीय जेल के पास नाशपाती के बाग में एक युवक का शव पेड़ के साथ बांधे बांस से लटकता हुआ मिला है। मृतक की पहचान विशाल निवासी फताहपुर के रूप में हुई है। यह युवक 12 फरवरी को घर से किसी की फोन कॉल आने पर चला गया था और तब से लापता था। विशाल के परिवार की ओर से पुलिस चौकी फताहपुर में युवक के लापता संबंधी सूचना भी दर्ज करवाई थी। 

विज्ञापन


आसपास से गुजर रहे लोगों ने पेड़ से लटकता शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक विशाल के परिजन निर्मल सिंह ने आरोप लगाया है कि विशाल मजूदरी करता था। पड़ोस में रहने वाली विवाहिता महिला के साथ उसके प्रेम संबंध थे। करीब एक माह पहले महिला विशाल के साथ घर से चली गई थी।
विज्ञापन


बाद में महिला ने पुलिस को बयान दिया था कि वह विशाल के साथ ही रहना चाहती है लेकिन उसका पिता उसे उसके ससुराल छोड़ आया था। महिला की मां भी विशाल को फोन करती थी और ससुराल वाले भी मारने की धमकियां देते थे। उनको यकीन है कि विशाल को महिला के ससुराल परिवार और मायके परिवार वालों ने मिलीभगत करके मारा है और बाद में शव बाग में टांग दिया। मामले की जांच कर रहे थाना इस्लामाबाद के प्रभारी परनीत सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed