फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   DC office workers stopped work by taking leave

डीसी दफ्तर कर्मियों ने सामूहिक छुट्टी लेकर काम ठप किया

Mon, 12 Jul 2021 11:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
DC office workers stopped work by taking leave
अमृतसर। डीसी दफ्तर के कर्मचारियों ने प्रदेश बॉडी के निर्देशों पर सोमवार को सामूहिक छुट्टी लेकर दफ्तरों का काम ठप कर दिया। जिला प्रधान यादविंदर सिंह भंगू और महासचिव अश्नील शर्मा के नेतृत्व में श्री दरबार साहिब में माथा टेककर पंजाब सरकार की अक्ल ठिकाने आने की अरदास की। ताकि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों और अधिकारियों की मांगों को तुरंत मंजूर करे। इस दौरान उन्होंने सात जुलाई को बठिंडा से पैदल चलकर आए व्यापारियों का स्वागत किया। इससे पहले डीसी दफ्तर कर्मचारी कंपनी बाग में इकट्ठे हुए। इस अवसर पर अश्नील शर्मा ने बताया कि पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के सीनियर उप प्रधान अमरजीत मेहता की ओर से व्यापारी साथियों के साथ बठिंडा से श्री दरबार साहिब तक की पैदल यात्रा निकाले जाने का मकसद पंजाब के सभी व्यापारियों, मुलाजिमों की मांगों को सरकार से मंजूर करवाने के लिए अरदास करना था। क्योंकि व्यापार मंडल ने मुलाजिमों की बात उठाई तो उन्होंने भी अपने सभी साथियों के साथ सामूहिक छुट्टी पर जाकर दफ्तरों का काम ठप करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनावों से पहले किए वादे पूरे नहीं किए और सरकार बनने के बाद स्टेट बॉडी के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठकों में कर्मचारियों और अधिकारियों की मांगों को मंजूर किए जाने की बात कबूलने के बाद अभी तक उनके लिए कुछ नहीं किया। छठे वेतन आयोग की शर्तों को लागू करना तो किसी अजूबे से कम नहीं, क्योंकि वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद तो कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन बढ़ने के बजाय कम हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed