फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Woman murdered in Amritsar Of Punjab

अमृतसर में हत्या: लिव इन में रहने वाली महिला का घोंटा गला, बेटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Wed, 30 Mar 2022 06:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Mar 2022 06:59 PM IST
सार

हकीमां गेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश कर दिया गया है।

विज्ञापन
Woman murdered in Amritsar Of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर के हकीमां गेट की पुलिस ने एक व्यक्ति को लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृतका की बेटी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात साल पहले उनके पिता भजन सिंह की मौत हो गई। उसके बाद उनकी मां हीना ने खंडवाला के राज एवेन्यू में किराये पर रहने वाले हरविंदर सिंह के साथ लिव इन में रहना शुरू कर दिया। वह भी अपनी मां के साथ अपने दूसरे पिता हरविंदर सिंह के साथ रहने लगी।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि 19 मार्च 2022 को आरोपी हरविंदर सिंह उन्हें व उनकी मां को गोल्डन एवेन्यू से पुतलीघर ले गया। वहां से पैदल ही उन्हें बी ब्लाक स्थित क्वार्टरों में लेकर गया, जहां उन लोगों ने रात बिताई। मीना ने बताया कि 20 मार्च को सुबह जब वह उठी तो अपनी मां की कराहने की आवाज सुनी। जब वह उनके पास गई तो देखा कि आरोपी उनकी मां का गला दबा रहा था। इस दौरान मां बेहोश हो गई और तुरंत उन्होंने अपनी मां को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हकीमां गेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed