{"_id":"6076ca998ebc3ec89c781b74","slug":"woman-died-after-seeing-dead-body-of-80-year-old-husband-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी की साथ जीने-मरने की कसम : 80 वर्षीय पति का शव देख पत्नी ने भी त्यागे प्राण, 60 साल से साथ थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी की साथ जीने-मरने की कसम : 80 वर्षीय पति का शव देख पत्नी ने भी त्यागे प्राण, 60 साल से साथ थे दोनों
Wed, 14 Apr 2021 04:29 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजनाला (अमृतसर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजनाला (अमृतसर)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Apr 2021 04:29 PM IST
सार
बुजुर्ग की देखभाल उनकी पत्नी करती थी। सोमवार को अचानक भोला सिंह को दिल का दौरा पड़ गया। पत्नी हरविंदर कौर ने जब उनका शव देखा तो उनके भी प्राण पखेरू उड़ गए। दोनों के इस प्रेम को देख हर किसी की आंख नम हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साथ जीने और मरने की कसम खाने वाले दंपती ने सोमवार को एक साथ दुनिया को अलविदा कह दिया। पत्नी ने जब पति के शव को देखा तो उसने भी प्राण त्याग दिए। दोनों का अंतिम संस्कार भी एक साथ ही किया गया। मामला पंजाब के अमृतसर जिले का है।
विज्ञापन
जिले की अजनाला तहसील के गांव नंगल सोहल में 80 साल के भोला सिंह और उनकी पत्नी हरविंदर कौर शिंदो 60 साल से एक साथ थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। चारों बच्चे शादीशुदा हैं लेकिन दंपती के बुरे हालात में किसी ने उनका साथ नहीं दिया। भोला सिंह को मधुमेह था। वह करीब तीन साल से बिस्तर पर ही थे।
विज्ञापन
दोनों बेटों ने अलग घर ले लिया था। बुजुर्ग की देखभाल उनकी पत्नी करती थी। सोमवार को अचानक भोला सिंह को दिल का दौरा पड़ गया। पत्नी हरविंदर कौर ने जब उनका शव देखा तो उनके भी प्राण पखेरू उड़ गए। दोनों के इस प्रेम को देख हर किसी की आंख नम हो गई। पुलिस अधिकारी तलविंदर सिंह ने बताया कि मृतका के भाई गांव मुहार निवासी प्रकाश सिंह के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।
विज्ञापन