{"_id":"680376a52a91d5cb2f0d9ebe","slug":"two-arrested-including-police-constable-involved-in-hawala-business-amritsar-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: हवाला कारोबार कर रहे पुलिस कांस्टेबल सहित दो गिरफ्तार, 46 लाख हवाला राशि बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar: हवाला कारोबार कर रहे पुलिस कांस्टेबल सहित दो गिरफ्तार, 46 लाख हवाला राशि बरामद
Sat, 19 Apr 2025 03:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 19 Apr 2025 03:44 PM IST
सार
पुलिस की ओर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उस आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके कुछ अन्य साथियों को पकड़ा गया, जिसके बाद इसी नेटवर्क को आगे बढ़ाते हुए अब उक्त दोनों आरोपियों को हवाला राशि के साथ पकड़ा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने दो हवाला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 46 लाख 91 हजार की हवाला राशि भी बरामद हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात है।
पकड़े गए आरोपियों का नाम हरमीत निवासी सदर क्वार्टर और नवजोत सिंह है। इनमें से आरोपी नवजोत सिंह पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि थाना शाखा पुलिस की ओर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उस आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके कुछ अन्य साथियों को पकड़ा गया, जिसके बाद इसी नेटवर्क को आगे बढ़ाते हुए अब उक्त दोनों आरोपियों को हवाला राशि के साथ पकड़ा गया है। यह आरोपी अमेरिका में रह रहे तस्कर गोपी चौगावां ओर जोबन कालेर, जो कि अमृतसर के ही रहने वाले है, उन दोनों के इशारे पर काम कर रहे था।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी वाया दुबई, पाकिस्तान से नशा ओर हथियारों की तस्करी करवाते और उसके बदले में इसी रूट से हवाला राशि का आदान प्रदान किया जा रहा था। हवाला राशि का आदान प्रदान करने के लिए 10 रुपए के नोट का ही इस्तेमाल किया जाता था। फिलहाल इन दोनों आरोपियों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है ताकि और भी रिकवरी हो सके और इनके और भी साथियों को पकड़ा जा सके।