फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   two arrest, kapurthala two arrest, arrest in snatching, beat the snatcher, kapurthala, amritsar

कपूरथला में बुजुर्ग का मोबाइल लेकर भागते दो काबू, पिटाई

Mon, 19 Sep 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Mon, 19 Sep 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
two arrest, kapurthala two arrest, arrest in snatching, beat the snatcher, kapurthala, amritsar
झपटमारी - फोटो : dummy picture
बस स्टैंड पर बस में चढ़ रहे एक बुजुर्ग की जेब से मोबाइल निकाल कर भाग रहे दो लोगों को भीड़ ने दबोच लिया। भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई की और बाद में पीसीआर पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन


गोइंदवाल निवासी 75 वर्षीय जगतार सिंह कपूरथला में अपने किसी रिश्तेदार को मिलने के लिए आए थे। बाद दोपहर दो बजे वह गोइंदवाल साहिब को जाने वाली बस में चढ़ने लगे। इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें गिरा दिया और फिर मदद के बहाने उनकी जेब में से मोबाइल निकाल लिया।
विज्ञापन


इसे वहां मौजूद एक यात्री ने देख लिया। उसने शोर मचा दिया तो दोनों आरोपी वहां से भागने लगे। लोगों ने पीछा करके दोनों को दबोच लिया और उनकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना सिटी प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि बुजुर्ग की शिकायत मिली है। जांच के बाद आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed