{"_id":"57ac52014f1c1b8e34ee5470","slug":"three-klf-terrorist-on-police-remand-one-arrest-hoshiarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएलएफ के तीन गिरफ्तार आतंकी रिमांड पर, चौथा हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केएलएफ के तीन गिरफ्तार आतंकी रिमांड पर, चौथा हिरासत में
ब्यूरो,अमर उजाला/होशियारपुर
Updated Thu, 11 Aug 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चब्बेवाल पुलिस ने खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद चार दिन के रिमांड पर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी बिकरमजीत सिंह को हिरासत में लिया गया है।
इस संबंध में दो एनआरआई सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि यह लोग पंजाब में आतंक को पुनर्जीवित करने की साजिश रच रहे थे।
पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों का संभावित निशाना आदमपुर में हुए बेअदबी के मामले में आरोपी अवतार सिंह तारी था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से 3 पिस्टल और 68 गोलियां बरामद की गई हैं। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश करके 11 अगस्त तक का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
थाना चब्बेवाल की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक चब्बेवाल पुलिस को भरोसेमंद सूत्रों से सूचना मिली थी कि अमेरिका में रह रहा भीलोवाल निवासी हरजाप सिंह और इटली में रह रहा अवतार सिंह प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स से संबंध रखते हैं और पंजाब में आतंकवाद को फिर से जीवित करने के प्रयास में हैं। इसके लिए वह पंजाब से भोलेभाले युवकों को गुमराह करके उन्हें पैसे भेज कर हथियार व गोला, बारूद इकट्ठा करवा रहे हैं। इस काम के लिए उन्होंने जसप्रीत सिंह निवासी हंदोवाल कलां, हरदीप सिंह दीपा निवासी जल्लोवाल, बिकरमजीत सिंह निवासी एनकोट बटाला, कुलदीप सिंह दीप निवासी मोहल्ला शेखां होशियारपुर, बलविंदर सिंह बिट्टू निवासी रामू थियाड़ा को इंटरनेट व फोन के जरिए संपर्क कायम करके उन्हें वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर व अन्य जरियों से पैसे भी भेजे हैं। ये उक्त लोग आपस में मिलकर भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद इकट्ठा कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में थाना चब्बेवाल में मामला दर्ज कर दो लोगों जसप्रीत सिंह और हरदीप सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद उनसे की गई पूछताछ के आधार पर कुलदीप सिंह दीप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल के मुताबिक तीनों को 11 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इसके अलावा मामले के चौथे आरोपी बिकरमजीत सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से तीन पिस्तौल मिले हैं जिनमें से दो .32 बोर के जबकि एक 9 एमएम का है। उनसे 68 गोलियां भी मिली हैं। एसएसपी के मुताबिक अभी तक की जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपियों का संभावित निशाना आदमपुर में हुए बेअदबी के मामले में आरोपी अवतार सिंह तारी था।