फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three kg gold Looted In Amritsar of Punjab

सिर पर दातर मारकर सुनार से तीन किलो सोना लूटा, रविवार को नए शोरूम का होना था उद्घाटन

Thu, 14 Nov 2019 07:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Nov 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
Three kg gold Looted In Amritsar of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

अमृतसर के सबसे व्यस्त क्षेत्र भंडारी पुल पर सुनार सुरिंदर कुमार को दो नकाबपोश लुटेरों ने दातर मारकर तीन किलो सोना, 22 हजार रुपये की नकदी और दो मोबाइल फोन लूट लिए। सोने की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


राहगीरों के मदद से सुरिंदर ने पुलिस और अपने परिवार को सूचित किया। सुरिंदर को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संत नगर कटड़ा कर्म सिंह निवासी सुरिंदर कुमार सुनार का काम करते हैं। दो दिन पहले सुरिंदर कुमार सोना खरीदने के लिए ट्रेन से दिल्ली गए थे। गुरुवार सुबह वे करीब सात बजे दिल्ली-अमृतसर वाल्वो बस से अमृतसर पहुंचे। बस हॉल गेट में रुकी। वह अपनी एक्टिवा लेने के लिए स्टेशन की तरफ चले।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान दो बाइक सवार लुटेरों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। एक्टिवा लेकर सुरिंदर स्टेशन के बाहर ही बने भंडारी पुल वाली लेन पर चढ़े तो लुटेरों ने उन्हें घेर लिया और बैग देने के लिए कहा। सुरिंदर कुमार ने बहादुरी दिखाई और आरोपियों से भिड़ गए।

इसी दौरान एक लुटेरे ने सुरिंदर के सिर पर दातर के साथ वार कर दिया। जिससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गए। लुटेरों ने सोने से भरा बैग और नकदी छीनी और तुरंत अपनी बाइक भगा ले गए। बैग में तीन किलो सोना, 22 हजार की नगदी और दो मोबाइल फोन थे।

सीसीटीवी की जांच कर रही पुलिस  
एडीसीपी क्राइम हरजीत सिंह धालीवाल ने कहा कि वारदात के तुरंत बाद अलर्ट जारी कर दिया था। इसके अलावा सभी रास्तों के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं। शक है कि लुटेरे शायद सुरिंदर को पहले से ही जानते थे। जिस कारण उनको पता था कि सुरिंदर के पास काफी ज्यादा सोना है। फिलहाल जांच जारी है।

रविवार को करना था शोरूम का उद्घाटन
सुरिंदर कुमार ने गुरु बाजार में अपना नया शोरूम तैयार किया हैं। शोरूम के लिए ही गहने खरीदने के लिए वह दिल्ली गए थे। शोरूम भी पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है और रविवार को उसका उद्घाटन किया जाना था। उससे पहले ही लुटेरे जीवन भर की कमाई लूट कर ले गए। सुरिंदर के भाई संदीप कुमार ने बताया कि वह दोनों भाई नए शोरूम को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed