फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   threat to blow up Sri Harimandir Sahib mail came for 20th time amritsar police tightened security

फिर श्री हरिमंदिर साहिब को उड़ाने की धमकी: बीसवीं बार आई धमकी भरी मेल, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की

Sat, 02 Aug 2025 10:44 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 02 Aug 2025 10:44 AM IST
सार

अभी तक ई-मेल भेजने वालों का पुलिस को कोई पता नही लगा है। बस बार-बार यही कहा जा रहा है कि अपराधी डार्क वेब साइट के माध्यम से ईमेल भेज रहे है। जिससे आरोपियों के संबंध में पता लगाने में मुश्किल हो रही है।

विज्ञापन
threat to blow up Sri Harimandir Sahib mail came for 20th time amritsar police tightened security
अमृतसर का श्री हरमंदिर साहिब - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

एक बार फिर श्री हरिमंदिर साहिब को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली है। वीरवार शाम को इस बारे में एक मेल भेजा गया है। अब तक श्री हरिमंदिर साहिब को उड़ाने की बीस धमकियां मिल चुकी हैं। 
विज्ञापन


पिछले 19 दिन से धमकियों का यह सिलसिला ई-मेल के माध्यम से लगातार जारी है। पुलिस अधिकारियों की तरफ से बार बार बताया जा रहा है कि आरोपियों का पता लगाकार जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इसकी जांच में स्टेट साइबर सेल की पुलिस समेत कई एजेंसियां लगी हैं। फिर भी आरोपियों का अब तक पता नही चल सका है। अभी तक ई-मेल भेजने वालों का पुलिस को कोई पता नही लगा है। बस बार-बार यही कहा जा रहा है कि अपराधी डार्क वेब साइट के माध्यम से ईमेल भेज रहे है। जिससे आरोपियों के संबंध में पता लगाने में मुश्किल हो रही है। पुलिस ने इस मेल कंपनी से मेल से संबंधित सारा डाटा मंगवाया है। जो एक माह तक पुलिस को उपलब्ध होगा। पुलिस ने धमकियों को लेकर हरिमंदिर साहिब के आसपास की सुरक्षा बढा दी है। हालांकि अब तक पुलिस आरोपियों को काबू नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed